फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All is not well between AAP and Congress in Chandigarh

गठबंधन में दरार: मेयर की धन्यवाद पार्टी में आए कांग्रेसी पार्षद, प्रदेश अध्यक्ष का फोन आने पर बीच में निकले

Sat, 04 Jan 2025 01:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 01:32 AM IST
सार

पिछले साल चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था। जीत के बाद मेयर की कुर्सी आप के कुलदीप कुमार को मिली थी।  

विज्ञापन
All is not well between AAP and Congress in Chandigarh
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम में आप-कांग्रेस गठबंधन के बीच दरारें उभरती दिख रही हैं। मेयर की ओर से आयोजित धन्यवाद पार्टी में कांग्रेसी पार्षदों का बीच से लौट जाना इस बात का संकेत देता है कि दोनों दलों के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। 

विज्ञापन


आगामी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव पर जोड़-तोड़ तेज हो गई है, लेकिन अब तक गठबंधन में चुनावी रणनीति को लेकर कोई औपचारिक चर्चा या बैठक नहीं हुई है। वहीं, आप की एक पार्षद के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा ने सियासी हलचल को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

मेयर की पार्टी में पहुंचे थे चार कांग्रेसी पार्षद

मेयर कुलदीप कुमार का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है। सभी पार्षदों और अधिकारियों का धन्यवाद करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को नगर निगम में ही एक टी पार्टी रखी थी। इसमें सभी पार्टियों के पार्षदों को बुलाया गया था। हालांकि कई गैरहाजिर रहे।

कांग्रेस के चार पार्षद तरुणा मेहता, जसबीर बंटी, निर्मला देवी और दर्शना पहुंची थीं लेकिन वहां पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का फोन आ गया और उन्हें वापस बुला लिया। इस बीच आप के भी सभी पार्षद नहीं पहुंचे थे जिससे पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। आप के अंदर के पार्षद हाल ही में गठित कार्यकारिणी में अपने पद को लेकर नाराज चल रहे हैं। कुछ की नाराजगी जगजाहिर भी है और पार्टी के नए प्रधान भी डैमेज कंट्रोल करने के लिए घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस नेता दिल्ली में हो रहे घमासान, मेयर कुलदीप कुमार के कार्यकाल के दौरान रुके कार्य और आप की तरफ से गठबंधन को लेकर बरती जा रही ढिलाई से खफा नजर आ रहे हैं। मेयर चुनाव के लिए पार्षदों की जोड़-तोड़ भी शुरू हो गई है लेकिन आप और कांग्रेस की अब तक एक औपचारिक बैठक भी नहीं हुई है।

9-10 जनवरी को चुनाव की नोटिफिकेशन

शहर में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जनवरी महीने में ही होगा। यह अब लगभग स्पष्ट हो गया है। चुनाव 20 जनवरी के आसपास हो सकता है। इसके लिए चुनाव की नोटिफिकेशन 8 से 10 जनवरी के बीच जारी की जा सकती है। आप ने मांग की थी कि चुनाव 20 फरवरी के बाद कराया जाए, क्योंकि वर्तमान मेयर का कार्यकाल 20 फरवरी से ही शुरू हुआ है। लेकिन शहर में अब तक कई ऐसे मेयर रहे हैं जिन्होंने अपना एक साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है और उससे पहले ही चुनाव हो गए।

दिल्ली में घमासान का असर चंडीगढ़ की राजनीति पर

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच बढ़ते तनाव का असर चंडीगढ़ की राजनीति पर भी दिखाई देने लगा है। कांग्रेस की लोकल यूनिट को निर्देश हैं कि वे कोई भी राजनीतिक निर्णय सोच समझ कर लें। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर केंद्र में बढ़ती खींचतान ने चंडीगढ़ में दोनों दलों के संबंधों को प्रभावित किया है। चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप के नेताओं के बीच समन्वय पहले से ही कमजोर था और यह ताजा हालात यहां के राजनीतिक समीकरणों को और उलझा सकता है। दोनों दलों के नेता हालांकि सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अंदरखाते हलचल तेज हो चुकी है।

सर्वाधिक निष्क्रिय कार्यकाल रहाः शक्ति प्रकाश देवशाली

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक्ट के विरुद्ध चुनाव चाहते हैं जब कि एक्ट के अनुसार जनवरी में ही चुनाव होने चाहिए। मेयर का वर्तमान कार्यकाल सर्वाधिक निष्क्रिय कार्यकाल के रूप में याद किया जाएगा। आप ने मुफ्त पानी का वादा किया था लेकिन एक वर्ष का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद मुफ्त पानी तो क्या समुचित मात्रा में चंडीगढ़ के निवासियों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने में भी असमर्थ रहे हैं। आज जब जनता बीते वर्ष का लेखा जोखा मांग रही है तो ध्यान भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता चुनाव फरवरी में करवाने की मांग उठा रहे हैं। देवशाली ने डीसी से आग्रह किया कि एक्ट के विरुद्ध की जा रही मांग को दरकिनार करते हुए जनवरी माह में ही चुनाव करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed