फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india motor transport union strike created big problem

आफत बनी ट्रकों की हड़ताल, अब सभी सप्लाई बंद करने का ऐलान

Sun, 04 Oct 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरियाणा/पंजाब/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, हरियाणा/पंजाब/चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Oct 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
all india motor transport union strike created big problem

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की हड़ताल अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। अब उन्हें दूध और सब्जियां मिलना भी बंद हो जाएगा। ट्रक यूनियन ने सभी तरह की स्पलाई बंद करने की धमकी दे दी है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जरूरी खाद्य पदार्थों की ढुलाई करने वाले वाहनों का संचालन नहीं रोका गया था। लेकिन आने वाले दिनों में इनका भी संचालन रुक सकता है।
विज्ञापन


यदि ऐसा होता है तो शहर वासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे ही ट्रेनों के हड़ताल से सब्जियों समेत कई सामान के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष केके अबरोल के नेतृत्व में हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अब दूसरे राज्यों से सब्जियों और फलों के ट्रक आ रहे हैं, उन्हें भी रोका जाएगा।

शहर से भी कोई ट्रक नहीं चलने दिया जाएगा। एसोसिएशन के ज्वाइंट सचिव संजीव दीवान का कहना है कि इस समय शहर में 600 से 700 ट्रक ऐसे हैं, जोकि हड़ताल के कारण नहीं चल रहे हैं।

दो दिन बाद उद्योग इकाइयां बंद करने की नौबत आ जाएगी

all india motor transport union strike created big problem

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का पंजाब के उद्योगों पर व्यापक असर दिखना शुरू हो गया है। हालत यह है कि हजारों करोड़ रुपये का तैयार माल इकाइयों में स्टॉक हो गया है और डिस्पैच का इंतजार कर रहा है। हड़ताल से पंजाब को दोहरी मार पड़ रही है, न उद्योगों के पास कच्चा माल आ पा रहा है और न ही तैयार माल जा पा रहा है।

उद्यमियों ने साफ किया है कि यदि हड़ताल दो दिन और चली तो इकाइयां बंद करने की नौबत आ जाएगी। फिलहाल हड़ताल टूटने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई हड़ताल से पूरी तरह मुक्त है, ताकि आम आदमी को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। सब्जी मंडी आढ़तियों का भी कहना है कि मंडी में फलों और सब्जियों की सप्लाई बराबर बनी हुई है।

हड़ताल सफल बनाने को हो रहे आधिकारिक दौरे

all india motor transport union strike created big problem

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य जनकराज गोयल का कहना है कि शनिवार को टीमों ने बड़ी इकाइयों का दौरा किया और यह सुनिश्चित किया कि हड़ताल पूरी तरह सफल रहे। उन्होंने दावा किया कि जब तक टोल टैक्स का मामला हल नहीं किया जाता तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन का कहना है कि ट्रक हड़ताल का निर्यात पर काफी असर पड़ा है। पोर्ट पर माल अटका है, उसका अतिरिक्त डैमेज निर्यातक को पड़ रहा है। इकाइयों में तैयार माल उठ नहीं पा रहा है। नार्दर्न इंडिया फर्नेस एसोसिएशन के प्रधान संदीप जैन का कहना है कि इंडस्ट्री में स्क्रैप आना बंद हो गया है। उद्यमियों के पास एक दो दिन का स्क्रैप बचा है।

यदि हड़ताल न टूटी तो दो दिन बाद इकाइयां बंद करने की नौबत आ जाएगी। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग्स के प्रधान अवतार सिंह का कहना है कि पोर्ट से दूरी के कारण पंजाब में अस्सी फीसदी कच्चा माल विदेशों या अन्य राज्यों से आता है, जबकि नब्बे फीसदी से अधिक तैयार माल अन्य राज्यों को भेजा जाता है।

हड़ताल का अधिक असर पंजाब पर हो रहा है। इंडस्ट्री पहले ही आर्थिक मंदी से आहत है, रही सही कसर हड़ताल ने पूरी कर दी है। चैंबर ने सरकार से हड़ताल खत्म कराने का प्रयास करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed