फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All Haryana sealed to stop farmers, passes benefitting from diversion

Chandigarh News: किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की सभी सीमाएं सील, डायवर्जन से बिगड़े हालात

Tue, 13 Feb 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
All Haryana sealed to stop farmers, passes benefitting from diversion
लालड़ू/पंचकूला। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शंभू बॉर्डर के बाद सोमवार को झरमड़ी बॉर्डर भी पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले वाहनों को डेराबस्सी से बरवाला की ओर और लालड़ू के आईटीआई चौक से हंडेसरा की ओर डायवर्ट करने से हाईवे पर पूरे दिन जाम के हालात रहे और लोग घंटों फंसे रहे। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया है। सोमवार सुबह चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित झरमड़ी बॉर्डर को तीन स्तरीय बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया गया। पहले बड़े-बड़े सीमेंटेड ब्लॉक्स रखकर उनके बीच में सीमेंट, रेत और बजरी भरकर मजबूत दीवार बनाई गई है। उसके बाद चार फीट की दूरी पर पत्थरों की बैरिकेडिंग कर उनमें भी कंक्रीट भरकर उन्हें लोहे के एंगल से जोड़कर दूसरी दीवार बनाई गई है जबकि तीसरे लेयर में लोहे के बैरिकेड रखे गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, लाउडस्पीकर का बंदोबस्त किया गया है। पुलिस के साथ यहां बीएसएफ के जवान भी तैनात हैं। हाईवे बंद होने से राहगीर काफी परेशान दिखे। यहां एंबुलेंसों के लिए भी रास्ता नहीं छोड़ा गया है। लालड़ू पुलिस अंबाला की ओर जा रहे भारी वाहनों को दप्पर टोल प्लाजा से बरवाला की ओर से जाने को कह रही थी जबकि अन्य वाहनों को लालड़ू के आईटीआई चौक से हंडेसरा की ओर डायवर्ट जा रहा था। इससे यहां दिनभर जाम की स्थिति रही। वहीं, डेराबस्सी से भी वाहनों को बरवाला की ओर डायवर्ट किया गया था जिससे यहां भी पूरे दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

वहीं, पंचकूला पुलिस ने भी किसानों को रोकने के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। पंचकूला से सटे पंजाब बॉर्डर पर लगाए गए तीन विशेष नाकों पर सोमवार को कड़ा पहरा रहा। सभी नाकों पर 85 पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनात के साथ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बुलडोजर, टिप्पर, कील वाली लोहे की चादरें, कंक्रीट के पिलर, जेसीबी मशीन व लोहे की कंटीले जाल रखे गए हैं। यही नहीं नाकों पर आंसू गैस दस्ता, वज्र व एंबुलेंस वाहन भी तैनात हैं। सभी नाके एसीपी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

बरवाला से डेराबस्सी, रामगढ़ से मुबारकपुर और बरवाला से रायवाली की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे विशेष नाकों पर पुलिस ने सड़क के दोनों ओर मिट्टी गिरा दिया है ताकी कोई नीचे से ना जा सके। सोमवार को बरवाला-डेराबस्सी नाके पर डेराबस्सी की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखी तो पुलिस ने उसे रोक लिया। चालक ने बताया कि उसके घर में शादी है और वह राशन लेकर जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद ट्रैक्टर चालक को जाने दिया और पीछे पुलिसकर्मियों को भी भेजा। डीसीपी ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है ताकी जाम की स्थिति न बने। दिल्ली जाने वाले वाहन चालक बरवाला रूट को अपना रहे हैं। इस कारण रामगढ़ बरवाला रूट पर वाहनों आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में गुप्त बैठक, किसान नेता बोले-कूच की तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में सोमवार को पंजाब की अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों के नेता व समर्थक इकट्ठा हुए। यहां से किसान नेता चंडीगढ़ में बैठक के लिए रवाना हो गए। हालांकि चंडीगढ़ जाने से पहले गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में एक गुप्त बैठक भी हुई।
भाकियू एकता सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने उन्हें मिलने बुलाया है। किसान नेता अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। दिल्ली कूच के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में वह चंडीगढ़ में बैठक के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उन्होंने सिफ इतना कहा कि वह अपनी पूरी तैयारी के साथ आए हैं और अगर दिल्ली कूच करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। खबर लिखे जाने तक करीब 500 किसान मोहाली पहुंच चुके थे। किसानों ने कहा कि उन्हें बैठक के नतीजे का इंतजार है। आगे की रणनीति इसके बाद बनाई जाएगी।



चंडीगढ़ यातयात पुलिस की अपील-मोहाली सीमा की ओर जाने से बचें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। किसानों के दिल्ली कूच के एलान को देखते हुए यूटी पुलिस ने चंडीगढ़ के सभी एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है। चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से चंडीगढ़ बॉर्डर के साथ लगते बैरियरों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।

इन बैरियरों से डायवर्ट होगा यातायात
------------------------------
1. मटौर बैरियर (सेक्टर-51/52 डिवाइडिंग रोड)
2. शून्य सीमा रेखा पर फर्नीचर मार्केट बैरियर (चंडीगढ़-मोहाली रोड सेक्टर-53/54)
3. बधेरी बैरियर (सेक्टर-54/55 डिवाइडिंग रोड)
4. सेक्टर-55/56 डिवाइडिंग रोड
5. मोहाली बैरियर (पीपी पलसोरा के पास)
6. फैदां बैरियर
7. जीरकपुर बैरियर
8. मुल्लांपुर बैरियर
9. नयागांव बैरियर
10. ढिल्लों बैरियर
11. हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed