{"_id":"f3e67cf7e15736307ea7f7be59c00d0f","slug":"all-bjp-candidats-nomination-filed-in-just-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 भाजपा प्रत्याशी भरेंगे नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 भाजपा प्रत्याशी भरेंगे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 20 Sep 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में देशभर से पार्टी के दिग्गज नेता जुटेंगे। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी 25, 26 और 27 को नामांकन भरेंगे। स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। भाजपा हरियाणा के प्रदेश चुनाव प्रचार-प्रसार प्रभारी एवं नाहन के विधायक डा.राजीव बिंदल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वे बृहस्पतिवार को स्थानीय हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले 15 सालों में प्रदेश की जनता को इनेलो और कांग्रेस दोनों ने छला है। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार और गुंडाराज का आरोप लगाते हुए सत्ता हासिल की, लेकिन सरकार आने के बाद दोनों ने वही किया जो एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के चयन में परिवारवाद के मामले में प्रो. गणेशी लाल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहले की बात छोड़ें। अब भाजपा को जनता ने ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है तो पार्टी भी जनता की भावना का ध्यान रखेगी। अब कोई परिवारवाद और वंशवाद नहीं चलेगा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 21 सितंबर तक अगली सूची आने की संभावना है। मैनिफेस्टो तैयार है और 5 प्रतियां केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई हैं। अगले एक-दो दिन में घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।