{"_id":"69743198f483a8df1f03c03a","slug":"alert-sent-to-your-mobile-phone-as-soon-as-gas-leak-occurs-csio-developed-smart-lpg-meter-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से पहले मिलेगी सुरक्षा: गैस लीकेज होते ही अब मोबाइल पर आएगा अलर्ट, CSIO ने बनाया स्मार्ट एलपीजी मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से पहले मिलेगी सुरक्षा: गैस लीकेज होते ही अब मोबाइल पर आएगा अलर्ट, CSIO ने बनाया स्मार्ट एलपीजी मीटर
Sat, 24 Jan 2026 08:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Jan 2026 08:13 AM IST
सार
सीएसआईओ के वैज्ञानिकों ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित स्मार्ट एलपीजी मीटर बनाया है। यह संभावित खतरे को पहचान कर समय रहते अलर्ट देगा।
विज्ञापन
गैस लीकेज
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रसोई में गैस जलाते समय हल्की सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है। देशभर में हर साल गैस लीकेज, सिलिंडर ब्लास्ट और आगजनी की घटनाएं कई परिवारों को प्रभावित करती हैं।
ऐसे में आम लोगों को समय रहते चेतावनी देकर हादसे से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली तकनीक सामने आई है। सीएसआईओ के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्ट एलपीजी मीटर बनाया है जिसका उद्देश्य केवल गैस मापना नहीं बल्कि हर घर को सुरक्षित बनाना और लोगों को जागरूक करना है।
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित स्मार्ट मीटर संभावित खतरे को पहचान कर समय रहते अलर्ट देने में सक्षम है। इससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। जैसे ही घर में गैस लीकेज या आग की आशंका होती है मीटर में लगे गैस लीकेज सेंसर, फ्लेम और स्मोक डिटेक्टर तुरंत सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
सिस्टम तेज इमरजेंसी अलार्म बजाकर घर के लोगों को सतर्क करता है। साथ ही आग के जोखिम को कम करने के लिए बिजली की सप्लाई खुद बंद हो जाती है ताकि किसी भी तरह की चिंगारी से बड़ा हादसा न हो। सुरक्षा की इस श्रृंखला को और मजबूत बनाते हुए स्मार्ट एलपीजी मीटर में एसएमएस के जरिये नजदीकी फायर स्टेशन को सूचना भेजने की सुविधा भी दी गई है। इससे आपातस्थिति में तत्काल रिस्पांस संभव हो पाता है और समय रहते बड़े नुकसान को रोका जा सकता है।
-रेगुलेटर से छेड़छाड़ या असावधानी से होने वाले जोखिमों को किया जा सकता है कम।
- आवश्यकता पड़ने पर सिस्टम ऑटोमैटिक सिलेंडर भी कर देता है बुक।
-उपभोक्ता मोबाइल फोन या डिस्प्ले स्क्रीन पर गैस की स्थिति और उपयोग की देख सकते हैं जानकारी।

सुरक्षा के साथ सहूलियत भी
-सिलिंडर में गैस 20 प्रतिशत स्तर पर पहुंचते ही उपभोक्ता को मिल जाता है अलर्ट-रेगुलेटर से छेड़छाड़ या असावधानी से होने वाले जोखिमों को किया जा सकता है कम।