{"_id":"60e354cc8ebc3ee2201d9597","slug":"akash-who-stole-gold-from-a-shop-in-sector-23-chandigarh-caught-from-bihar-chandigarh-news-pkl4190860166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-23 में दुकान से सोना चुराने वाला आकाश बिहार से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-23 में दुकान से सोना चुराने वाला आकाश बिहार से पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित सराफ की दुकान से चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी आकाश को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आकाश के एक साथी संजय को भी क्राइम ब्रांच ने बंगाल के हुगली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं संजय को क्राइम ब्रांच मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। क्राइम ब्रांच ने संजय से चोरी किया सोना और नकदी बरामद कर ली है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आकाश ने अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया था। साथ ही मौके से भागने के लिए जिस बाइक का प्रयोग किया था, वह भी सेक्टर-17 में ही छोड़ दी थी। क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना पर एक टीम बिहार रवाना कर दी। वहां से रविवार को टीम ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया। आकाश ने टीम को बताया कि उसने सोना आगे बेचने के लिए संजय को दिया है। आकाश की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने दूसरी टीम बंगाल के लिए रवाना कर दी। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को हुगली से संजय को भी गिरफ्तार कर लिया। आकाश का क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं मंगलवार को संजय का भी पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी, ताकि दोनों से उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर सके।
एक किलो से कम सोना और डेढ़ लाख नकदी ही बरामद
पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान से डेढ़ किलो सोना, 40 कैरेट हीरा और तीन लाख नकदी चोरी हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से क्राइम ब्र्रांच को एक किलो से भी कम सोना और करीब डेढ़ लाख नकदी ही बरामद हुई है। दोनों का कहना है कि उन्होंने इतना ही माल चोरी किया था। फिलहाल पुलिस चोरी किए माल की जांच में भी जुटी है।
विज्ञापन
यह था मामला
सेक्टर-23 के एससीओ नंबर 35 में सराफ अनूप कुमार की दुकान है। वहां कारीगर आकाश सहित चार अन्य बंगाल के कारीगर काम करते थे। 26 जून की रात आकाश ने अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर साथियों को शराब पिला दी। उसके बाद आकाश अपने दोस्त अर्जुन के साथ मिलकर दुकान से गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। वहां से बंगाल जाकर संजय को सोना दिया और बिहार आ गया।