{"_id":"59da3bc44f1c1bdb538b65ee","slug":"akali-leader-virsa-singh-valtoha-attacks-on-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नवजोत सिद्धू को लॉफ्टर चैलेंज छोड़, किसानों के घर जाना चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नवजोत सिद्धू को लॉफ्टर चैलेंज छोड़, किसानों के घर जाना चाहिए'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल ने निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू पर एक बार फिर हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि सिद्धू को लॉफ्टर चैलेंज छोड़ कर उन किसानों के घर जाना चाहिए, जिन्होंने आत्महत्या कर ली। ताकि उन्हें पता चल सके कि किन हालातों के चलते ये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं।
शिअद प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले समय के दौरान किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। यह न सिर्फ उनके परिवार केलिए बड़ा नुकसान है, बल्कि राज्य व देश केलिए भी बड़ी क्षति है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पंजाब के दो मंत्री नवजोत सिद्धू और मनप्रीत बादल किसानों का मजाक उड़ाने में जुटे हैं।
सिद्धू को नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से किसान दो फसलें बीज चुके हैं और अब तक पार्टी अपने वादे पूरे नहीं कर सकी है। उन्होंने सिद्धू को चुनौती दी कि वह एक किसान का नाम बताएं, जिसका कर्ज माफ किया गया हो।