फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali leader murder: Main accused surrenders before police

अकाली नेता हत्याकांडः मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, पांच की अभी भी तलाश

Thu, 19 Dec 2019 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Akali leader murder: Main accused surrenders before police
कोर्ट में पेशी पर ले जाते पुलिसकर्मी।

पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही के अधीन गांव ढिलवां के पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह निवासी गांव ढिलवां ने गुरुवार को बटाला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी एक महीने से फरार था। गुरुवार को पुलिस ने बटाला कोर्ट में बलविंदर सिंह को पेश किया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एसपी हेडक्वार्टर बटाला जसबीर राय ने बताया कि पुलिस ने चारों तरफ से आरोपियों पर दबाव बनाया था। पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इसी दबाव के चलते आरोपी बलविंदर सिंह ने एंटी नारकोटिक्स एंड स्पेशल ब्रांच के डीएसपी प्रेम कुमार के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस इस बात का पता लगाएगी उक्त लोगों ने दलबीर सिंह की हत्या क्यों की थी। इसके अलावा अन्य अहम खुलासे भी होंगे। उन्होंने बताया कि इस केस से संबंधित यह तीसरा आरोपी है जिसकी गिरफ्तारी हुई है। इससे पूर्व इस कत्ल कांड से संबंधित आरोपी अमृतपाल सिंह निवासी गांव दालम नंगल और लखविंदर सिंह निवासी गांव घराला अजनाला को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

एसपी ने बताया कि अब भी इस हत्याकांड से संबंधित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि गांव ढिलवां के पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने 18 नवंबर को बड़ी बेरहमी से गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ही में मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह, उसके दोनों बेटे मनदीप सिंह, मेजर सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया था। फिलहाल अभी बलविंदर सिंह के दोनों बेटे मनदीप और मेजर भी पुलिस हिरासत से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed