फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali leader Bobby Mann granted bail in panchayat election violence case.

Chandigarh News: पंचायत चुनाव हिंसा मामले में अकाली नेता बॉबी मान को मिली जमानत

Mon, 22 Dec 2025 06:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Akali leader Bobby Mann granted bail in panchayat election violence case.
-तीन बार के सांसद रहे जोरा सिंह मान के बेटे हैं नरदेव सिंह उर्फ बॉबी मान
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसक झड़प से जुड़े मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता नरदेव सिंह उर्फ बॉबी मान को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। बॉबी मान फिरोजपुर से तीन बार सांसद रहे दिवंगत जोरा सिंह मान के बेटे हैं और उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर फिरोज़पुर संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री, एफआईआर के आरोपों और जांच की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए यह पाया कि अभियुक्त को निरंतर न्यायिक हिरासत में रखे जाने की आवश्यकता इस स्तर पर नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने उन्हें जमानत का लाभ देने का आदेश पारित किया। यह मामला वर्ष 2024 के पंचायत चुनावों के दौरान नामांकन प्रक्रिया के समय हुई कथित हिंसा से जुड़ा है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि अभियुक्त न तो गवाहों को प्रभावित करेगा और न ही किसी प्रकार से जांच में बाधा डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed