फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal protested against Punjab Budget outside Vidhansabha

पंजाब बजट : विरोध में अकाली दल का प्रदर्शन, मीठी गोलियां बांट जताया रोष

Tue, 09 Mar 2021 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 12:30 PM IST
सार

  • पंजाब बजट 2021-22 के विरोध में शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन
  • वित्त मंत्री पर पंजाब के लोगों के साथ लुभावने बजट के जरिए धोखा देने का लगाया आरोप 
  • बजट के विरोध में विधायकों ने विधानसभा के बाहर मीठी गोलियां बांटी 

विज्ञापन
Akali Dal protested against Punjab Budget outside Vidhansabha
बजट के विरोध में टाफी बांटते अकाली नेता बिक्रम मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब बजट 2021-22 के विरोध में शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। शिअद विधायकों ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर पंजाब के लोगों के साथ लुभावने बजट के जरिए धोखा देने का आरोप लगाया है। बजट के विरोध में विधायकों ने विधानसभा के बाहर मीठी गोलियां बांटी। 

विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि मनप्रीत बादल ने अपने बजट में पंजाब के लोगों को सिर्फ मीठी गोलियां ही दी हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को शिअद विधायक और पूर्व मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में अन्य विधायक विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने बजट के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन



बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि पंजाब सरकार ने चार साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। बजट में सभी वर्गों को शामिल कर कैप्टन अमरिंदर सिंह और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने लोगों को मीठी गोलियां देने की कोशिश की है, लेकिन पंजाब के लोग सरकार की मंशा को समझ चुके हैं और वे आने वाले विधानसभा चुनाव में कैप्टन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed