{"_id":"5bcd67fdbdec226934563046","slug":"akali-dal-demands-case-is-filed-on-navjot-kaur-and-organizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसाः अकाली दल ने कहा- नवजोत कौर और आयोजक पर दर्ज हो केस, सिद्धू को किया जाए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसाः अकाली दल ने कहा- नवजोत कौर और आयोजक पर दर्ज हो केस, सिद्धू को किया जाए बर्खास्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Parkash singh badal & Sukhbir singh badal
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी ने रविवार को अमृतसर हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को तुरंत बर्खास्त करने और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू व दशहरा समारोह के आयोजकों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। सभी ने कांग्रेस सरकार द्वारा हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश को खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की। हादसे को समारोह के आयोजकों की घोर लापरवाही बताते हुए कोर कमेटी में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा मामले पर पर्दा डालने की कोशिशों की कड़ी निंदा की गई और मांग की गई कि पीड़ितों के बयान लेकर नए सिरे से केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
कोर कमेटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जिस तरह समाज के दूसरे वर्गों से व्यवहार कर रही है, वहीं दोषियों को क्लीन चिट देने और सारा दोष भारतीय रेलवे पर मढ़ने के लिए एक बोगस जांच करवाकर गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। बैठक में कहा गया कि पीड़ित परिवार इस हादसे के जिम्मेदार कांग्रेस काउंसलर और नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ ठोस सबूत देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बावजूद इसके कांग्रेस सरकार मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। काउंसलर और नवजोत कौर के खिलाफ सबूत सार्वजनिक हो चुके हैं, इसलिए इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोर कमेटी में प्रस्ताव पारित कर पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।