फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal and BJP Political Relations Review in Punjab

अकाली-भाजपा के 'सियासी' प्यार के पीछे के 4 पहलू

Thu, 15 Jan 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 15 Jan 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal and BJP Political Relations Review in Punjab

दिल्ली चुनाव की तारीख घोषित होने का असर पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के रिश्तों पर सीधे तौर पर असर पड़ा है। एक-दूसरे के खिलाफ बेबाक बयान दे रहे अकाली-भाजपा नेताओं के सुर अब बिलकुल शांत लग रहे हैं।

विज्ञापन


मुक्तसर में चल रही कांफ्रेंस में ये असर खुलकर सामने आया। यहां पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जहां अकाली-भाजपा के रिश्ते को सास-बहु का रिश्ता करार दिया। वहीं, अकाली कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने शामिल होकर अकाली दल से अपने रिश्ते मजबूत होने के संकेत दिए।
विज्ञापन


मिठास की वजह
-दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से दोनों के बीच वाकयुद्ध शांत हुआ
-सियासी माहिरों की नजर में सिख वोट हासिल करना भाजपा की मजबूरी
-दिल्ली में भाजपा की मदद से सीटें जीतकर विस में प्रतिनिधित्व पाना शिअद की जरूरत

ऐसे बढ़ा था विवाद
-अमृतसर में अरुण जेटली की हार के बाद रिश्तों में खटास की शुरुआत
-ड्रग्स, रेत-बजरी, केबल पर नियंत्रण, वैट आदि मुद्दों पर दोनों के बीच उभरे मतभेद
-हरियाणा विस चुनाव में पार्टी नेता नवजोत सिद्धू की ओर से शिअद विरोधी बयानबाजी
-फिर आतंकवाद के मसले पर विधानसभा में तल्खी होने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया

सास-बहू सा अटूट रिश्ता है शिअद-भाजपा का

Akali Dal and BJP Political Relations Review in Punjab

माघी मेले में आयोजित सियासी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव के बाद शिअद-भाजपा के रिश्तों में आई तल्खी पर विराम लगाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल की मौजूदगी में दोनों दलों को सास-बहू का अटूट रिश्ता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गठबंधन में दरारें डालने की कोशिशें कर रही है।

गठबंधन टूटने की बातें कहकर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आने के ख्वाब देख रही है। इस मौके पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार आने से पंजाब के लंबे समय से लटक रहे सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक व सियासी मसले हल होने की उम्मीद फिर पैदा हुई है।

प्रदेश सरकार शीघ्र ही इन मुद्दों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएगी। एनडीए सरकार ने पंजाब के लिए पहले ही बहुत बड़े प्रोजेक्ट की मंजूरी दे दी है, जिनमें राज्य में सेम की समस्या का खात्मा व नहरों की रीलाइनिंग करना शामिल है। बाकी मसले भी शीघ्र हल किए जाएंगे।

मीडिया में चर्चा के लिए ‘ललकार’

Akali Dal and BJP Political Relations Review in Punjab

22 जनवरी की कांग्रेस की ललकार रैली पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसे सियासी हथकंडे अपनाकर मीडिया के जरिए चर्चा में आने की कोशिशें कर रही है। कांग्रेसी अगर नशे के मामले में सचमुच गंभीर हैं तो उन्हें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।

मोदी ने किया सर्वपक्षीय विकास : कमल शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने इस मौके पर स्वास्थ्य और मजबूत पंजाब बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने देश का सर्वपक्षीय विकास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed