{"_id":"12f188d08da6fcb3fb297e2d42868cbd","slug":"akali-councilor-malkit-singh-s-death-from-illness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से पार्षद मलकीत को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से पार्षद मलकीत को अंतिम विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के अकाली पार्षद मलकीत सिंह की मौत हो गई। उनका मंगलवार को सेक्टर-25 के श्मशान घाट में धार्मिक रीति के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। पार्षद मलकीयत सिंह अन्य पार्षदों के साथ स्टडी टूर पर गए थे। 31 अगस्त को चंडीगढ़ से पार्षदों का टूर रवाना हुआ था।
विज्ञापन
यह टूर 9 सितंबर को वापस आ गया, लेकिन मलकीत सिंह की तबीयत पोर्ट ब्लेयर के आगे हेबलोकसे थोड़ी दूर आगे एलिफेंटा बीच में खराब हो गई थी। सात सितंबर की रात को पोर्टब्लेयर के अस्पताल में भर्ती किए गए और आठ सितंबर को नई दिल्ली के एम्स में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
जहां उनकी छह अक्तूबर शाम में एम्स में मौत हो गई। डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल के अनुसार जब मलकीयत की तबीयत खराब हुई तो वे ही पोर्ट ब्लेयर से नई दिल्ली में उन्हें भरती कराने लाए। उनके पेट में गहरा संक्रमण हो गया था।
विज्ञापन
संस्कार मौके उमड़ी भीड़
उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके चाहने वाले शहर के हर वर्ग के लोग पहुंचे। राजनेता, साथी पार्षद, बिजनेसमैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गमगीन माहौल में उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्निी दी। पार्षद रजिंदर कौर रत्तू और सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी के आंसू रुक नहीं रहे थे।
ये हुए शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और हरमोहन धवन, भाजपा की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पंजाब के शिक्षा मंत्री और शिअद के प्रवक्ता डॉ दलजीत सिंह चीमा, पंजाब सरकार के असिस्टेंट मीडिया एडवाइजर विनीत जोशी, मेयर हरफूल चंद्र कल्याण, शिअद चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय जगजीत सिंह कंग, पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रियाड़, चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह, पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव जोगिंदर सिंह, सरपंचों की को आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डॉ हुकम चंद, नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह, पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा, सुभाष चावला, डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल, अरुण सूद, सौरभ जोशी, गुरचरण दास काला, जन्नत जहां, सतीश कैंथ, सत प्रकाश अग्रवाल, दर्शन गर्ग, एमपी कोहली, सुरिंदर बहगा सहित अन्य पार्षदों के अलावा भारी जनसमूह उनके अंतिम संस्कार में उमड़ पड़ा।
कंपनी के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
टूर के लिए हायर की गई कंपनी के खिलाफ सभी पार्षद एकमत होकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। पूर्व मेयर और पार्षद सुभाष चावला पहले ही इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर को कर चुके हैं। कंपनी की 25 प्रतिशत बाकी अमाउंट रोकने की मांग हुई है।