फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali-BJP forgotten that milk is Rs 50 per kg '

'अकाली-भाजपा यह भूल गई है कि दूध 50 रुपये किलो है'

Sat, 28 Jan 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 28 Jan 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Akali-BJP forgotten that milk is Rs 50 per kg '
भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी के स्टाप प्रचारक भगवंत मान ने कहा कि अकाली-भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र केवल लॉलीपाप है। 

विज्ञापन


मान विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार लखवीर सिंह राय के हक में प्रचार करने के लिए गांव रुड़की पहुंचे थे। 

इस दौरान मान ने कहा कि 25 रुपये किलो देसी घी और 10 किलो चीनी देने का वादा करने वाली अकाली-भाजपा यह भूल गई है कि दूध 50 रुपये किलो मिल रहा है। 

'नशे ने पंजाब की जवानी खत्म की'

Akali-BJP forgotten that milk is Rs 50 per kg '
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

सारी महंगाई भाजपा की देन है। भाजपा जुमला पार्टी है। सोशल मीडिया पर संजय सिंह की वायरल हो रही चिट्ठी के बारे में कहा कि यह कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर टीम की साजिश है। 

पंजाब के लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। मान ने कहा नशे ने पंजाब की जवानी खत्म की, किसानी खत्म हुई, बेरोजगारी बढ़ी, अपराध बढ़ा है।

इस दौरान अकाली नेता महिंदर सिंह खरौडी पूर्व चेयरमैन लैंड मार्गेज बैंक, हरमेश सिंह पूर्व सरपंच, गुरदीप सिंह नंबरदार जखवाली, हरमल्ल सिंह प्रधान खरौडा, भूपिंदर सिंह, जाट महासभा के जिला उपाध्यक्ष दमनजीत सिंह भल्लमाजरा, जग्गा नलिनी साथियों समेत आप में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed