फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akal Takht will Sort Out HSGMC Issue

जानिए, सिख विवाद पर क्या स्टैंड लेगा अकाल तख्त

Fri, 08 Aug 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Aug 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
Akal Takht will Sort Out HSGMC Issue

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि हरियाणा की अलग कमेटी (एचएसजीएससी) और एसजीपीसी के बीच पैदा हुए विवाद को खत्म करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से एक तालमेल कमेटी गठित की जाएगी।

विज्ञापन


यह कमेटी दोनों पक्षों में समझौता करवाने में भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि तालमेल कमेटी दोनों पक्षों से बातचीत करके जो रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश करेगी, उस पर विचार करने के बाद ही पांच सिंह साहिबान दोबारा बैठक करेंगे और अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब के पास है। जब तक कोई सार्थक फैसले का आदेश जारी नहीं होता, तब तक शांति बनाए रखना दोनों पक्षों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की घटनाओं पर विचार विमर्श को बुलाई थी बैठक

Akal Takht will Sort Out HSGMC Issue

ज्ञानी गुरबचन सिंह वीरवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। यह बैठक हरियाणा में तीन गुरुद्वारों पर एचएसजीएमसी समर्थकों द्वारा कब्जे के बाद हरियाणा में घटी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के खिलाफ एचएसजीएमसी का साथ देने वाले संत बलजीत सिंह दादूवाल के बारे में अगली बैठक में विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में गुरमीत सिंह तारमाला के केस पर भी विचार किया गया। तारमाला ने गुरु के नाम पर अपना निजी ट्रस्ट बनाकर गुरुघर और संगत की जायदाद पर निजी कब्जे कर लिए हैं। तारमाला के खिलाफ भी अगली बैठक में कार्रवाई के आदेश जारी होंगे।

गुरुद्वारों पर कब्जा कांग्रेस की साजिश

Akal Takht will Sort Out HSGMC Issue

ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि हरियाणा के तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर झींडा के नेतृत्व वाली तथाकथित एचएसजीएमसी द्वारा कब्जा किया जाना हरियाणा सरकार और कांग्रेस की सुनियोजित राजनीतिक साजिश है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के सिखों को कांग्रेस की साजिश का शिकार न होते हुए शांति बनाए रखनी होगी। जत्थेदार ने कहा कि सिख धर्म के नियमों और श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के खिलाफ कांग्रेस ने पहले तो अलग कमेटी का गठन करवाया, अब वहां सिखों में धड़ेबंदी करवाकर गुरुद्वारों पर कब्जे के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed