{"_id":"b9bc7a053b35478cc92cd2a1897ba254","slug":"ajit-balaji-joshi-will-be-new-dc-of-chandigarh-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत बालाजी जोशी बने चंडीगढ़ के नए डीसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत बालाजी जोशी बने चंडीगढ़ के नए डीसी
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2003 हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी अजीत बालाजी जोशी चंडीगढ़ के नए डीसी होंगे। वह अगले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगे। वीरवार को एमएचए ने जोशी के नाम पर मुहर लगा दी है। आदेशों में जोशी को तीन साल के लिए हरियाणा से चंडीगढ़ डेपुटेशन पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ डीसी के लिए हरियाणा सरकार ने तीन नाम एमएचए भेजे थे। इसमें 2005 बैच के आईएएस जगदीप सिंह और रेणू फुलिया का नाम भी शामिल था। सीनियर और कुशल शासक होने के कारण बालाजी का नाम फाइनल माना जा रहा था। जोशी आजकल हरियाणा के जींद जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
मुंबई आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पाने वाले जोशी काफी दबंग आईएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। विभिन्न जिलों में रहते हुए जोशी ने भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
2012 में जोशी को फर्जी वोटर कार्ड को पकड़ने के लिए खास सॉफ्टवेयर तैयार करने पर जी फाइल्स गवर्नेंस अवार्ड-2012 से नवाजा जा चुका है। मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी बालाजी ने सबसे कम उम्र में स्टेट में सिविल सर्विसेज में टॉप किया था। देश भर में बालाजी को 29वां स्थान मिला था। जोशी युवाओं को सिविल सर्विसेज के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न सेमिनारों में भी हिस्सा लेते हैं।
वकीलों से विवाद भी हो सकता है नियुक्ति का कारण
काफी विवादों में रहे चंडीगढ़ के पूर्व डीसी मोहम्मद शाईन को 28 अप्रैल को प्रशासक ने वापस हरियाणा भेजने के आदेश जारी कर दिए। करीब पांच महीने से यूटी डीसी पद पर आईएएस दीपक कुमार की अस्थायी नियुक्ति की गई थी। बुधवार को दीपक कुमार का वकीलों से विवाद के बाद मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तक पहुंच गया था। सूत्रों के अनुसार यह विवाद भी अजीत बालाजी जोशी की जल्द नियुक्ति का कारण माना जा रहा है।
नए एमसी कमिश्नर की नियुक्ति भी जल्द
चंडीगढ़ नगर निगम के नए कमिश्नर का फैसला जल्द होने की उम्मीद है। एमएचए दिवाली तक नियुक्ति के आदेश जारी कर देगा। गौरतलब है कि निगम कमिश्नर के लिए पंजाब कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों के नाम एमएचए भेजे गए हैं।
इन अधिकारियों में 2002 बैच के बलदेव पुरुषार्थ इसी बैच के अजीत सिंह और 2005 बैंच के धर्मपाल का नाम शामिल है। बलदेव पुरुषार्थ का नाम दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। बलदेव की पत्नी आईएएस अधिकारी कविता सिंह इस समय चंडीगढ़ के सिटको एमडी के पद पर कार्यरत हैं।