फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ajit balaji joshi dc chandigarh orders for security on 26 january

चंडीगढ़वासियों! 26 जनवरी को करे इस फरमान पर अमल, फायदे में रहेंगे

Thu, 04 Jan 2018 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
ajit balaji joshi dc chandigarh orders for security on 26 january
डीसी अजीत बालाजी जोशी
26 जनवरी को चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए डीसी जोशी ने एक फरमान जारी किया है, जिस पर अमल करना जरूरी है। डीसी अजित बालाजी जोशी ने बुधवार को शहर की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त करने के आर्डर जारी किए।
विज्ञापन


डीसी के आर्डर के मुताबिक अगर कोई भी अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाता है, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध हथियार, लाठी, चाकू, तलवार, रॉड आदि के साथ पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हथियारों का गैर कानूनी ढंग से इस्तेमाल न हो सके इस दिशा में डीसी अजित बालाजी जोशी ने अगले 60 दिनों के लिए यह आर्डर जारी किए हैं। यह 3 जनवरी से 3 मार्च तक लागू होंगे।
विज्ञापन


हालांकि यह आदेश पुलिस, सेना और अर्ध सैनिक बलों पर ड्यूटी के समय लागू नहीं होंगे। पुलिस, सेना व अर्ध सैनिक ड्यूटी के दौरान और यूनिफार्म में ही अपना सर्विस रिवाल्वर आदि रख सकते हैं। आफ ड्यूटी अगर कोई सरकारी कर्मचारी भी किसी भी प्रकार के हथियार के साथ पाया जाता है, उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान जो भी सरकारी मुलाजिम अपना सर्विस रिवाल्वर या किसी भी प्रकार सरकार द्वारा मुहैया कराए गए हथियार को अपने साथ रखता है तो उसे सरकारी अनुमति दिखानी होगी। केवल वे लोग ही अपने साथ सर्विस रिवाल्वर या अन्य हथियार अगले 60 दिन तक साथ रख सकते है, जिन्हें डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की ओर से अनुमति दी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed