फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajay Yadav said Congress got embarrassed due to mismanagement and factionalism

मिस मैनेजमेंट और गुटबाजी से हुई कांग्रेस की फजीहत : अजय यादव

Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Ajay Yadav said Congress got embarrassed due to mismanagement and factionalism
हुड्डा-उदयभान पर साधा निशाना, कहा, प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदलने चाहिए
विज्ञापन

संगठन की कमी खली, पार्टी मुझे मौका दे तो मैं दो माह में खड़ा कर दूंगा संगठन
केवल चार लोगों के नाम से नहीं चलेगी पार्टी, ओबीसी पंजाबी, वैश्य, ब्राह्मण समाज की हुई अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भी कांग्रेस की हार को लेकर गुटबाजी और मिस मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है। यादव ने कहा कि हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया आइसोलेशन में थे और प्रदेशाध्यक्ष खुद चुनाव लड़ रहे थे। बावजूद इसके किसी को अतिरिक्त कार्यभार नहीं दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सहित सभी जिम्मेदार नेताओं को बदलना चाहिए और नए चेहरों को मौका देना चाहिए।
अजय यादव वीरवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण ईवीएम है। नो ईवीएम, बॉयकॉट इलेक्शन। जब तक ईवीएम है भाजापा का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। गुटबाजी के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि इसी कारण से राहुल गांधी के कई कार्यक्रमों में अचानक बदलाव किया गया। आज तक कांग्रेस का प्रदेश में संगठन नहीं बन सका, पार्टी मुझे मौका दे तो दो महीने में संगठन खड़ा कर दूंगा।
विज्ञापन

ओबीसी समाज का वोट बैंक भाजपा को जाने पर उन्होंने कहा कि ओबीसी के नाम पर हमें झुनझुना पकड़ाया हुआ है। कांग्रेस में ओबीसी समाज की कोई वैल्यू नहीं है। जब कोई वैल्यू नहीं है तो वह कांग्रेस को वोट क्यों देगा। यादव ने कहा कि पंजाबी समाज, वैश्य समाज, ब्राह्मण समाज इनकी भी अनदेखी हुई। इनके नेताओं के फोटो तक पोस्टरों पर नहीं लगाए गए। पार्टी केवल चार लोगों के नाम से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने माना कि हुड्डा और सैलजा में मुख्यमंत्री की दौड़ पार्टी का नुकसान कर गई। टिकट वितरण भी सही नहीं हुआ, जिताऊ उम्मीदवारों के टिकट काट दिए गए। जहां मेरी मांग की गई, वहां की मुझे सूचना नहीं दी गई। इसके अलावा मामन खान का बयान भी नुकसान दे गया, पार्टी को मामन खान पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed