{"_id":"585ce5134f1c1b1864e3c169","slug":"ajab-gajab-car-invented-by-haryana-boys-for-whom-no-need-of-petrol-and-diesal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OMG! देखिए युवाओं ने बना डाली गजब की कार, न पेट्रोल चाहिए न डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! देखिए युवाओं ने बना डाली गजब की कार, न पेट्रोल चाहिए न डीजल
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के दो लड़कों ने बनाई गजब की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के युवाओं का हुनर देखिए। उन्होंने ऐसी गजब की कार बना डाली है, जो न तो पेट्रोल से चलेगी और न ही डीजल से। चौंक गए न जानकर। पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दाम और उनसे चलने वाले वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें कार का इंजन हवा के दबाव से चलता है।
इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के इनोवेशन (नवप्रवर्तन) क्लब ने मेक इन इंडिया व स्टार्ट अप इंडिया को ध्यान में रखते हुए ऐसी 3 तकनीकों का विकास किया हैं जिनकी मदद से न सिर्फ हवा से कार चलती है, बल्कि गतिरोधकों की मदद से सड़कें रोशन हो सकती हैं। इतना ही नहीं तेज रफ्तार कार से टक्कर होने पर भी आपकी कार को होने वाला नुकसान कम किया जा सकता है। क्लब के इस प्रयास को अब प्रगति मैदान में प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपने मॉडलों के साथ 23 से 25 दिसंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल एग्जीबिशन -2016 (ईवी एक्सपो -2016) में हिस्सा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने कहा कि आज जरूरत ऐसी तकनीक का विकास करने की है जिससे ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों का प्रयोग आसान हो सके, इस काम में हमारे विद्यार्थियों की ओर से विकसित तीनों ही तकनीक बेहद उपयोगी हैं।

बड़े हादसे से बचायेंगे स्मार्ट सेंसर
हरियाणा के दो लड़कों ने बनाई गजब की कार
क्लब के संयोजक प्रो. नवल किशोर कहते हैं कि यह सचमुच अनोखा लगता है कि हमारे विद्यार्थियों ने ऐसी कार तैयार की है। हवा की मदद से इंजन चलता है और करीब 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कार चला सकते हैं।
इसी तरह हमने ऐसी कार भी तैयार की है जो न सिर्फ सौर ऊर्जा, वायु व शोर से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा से चलती है, बल्कि इसमें ऐसे स्मार्ट सेंसर भी लगे हैं जोकि किसी तेज रफ्तार वाहन के कार से टकराने से पूर्व ही बम्पर को आगे कर देते हैं और इससे सीधी टक्कर होने पर भी कार को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। इनका अभी इंडस्ट्रियल एक्सपेरिमेंट टेस्ट होना बाकी है।

स्पीड ब्रेकर से पैदा होगी बिजली
हरियाणा के दो लड़कों ने बनाई गजब की कार
स्टूडेंट इनोवेटर ऋषिपाल बताते हैं कि हम ईवी एक्सपो-2016 में ऐसी तकनीक भी लेकर जा रहे हैं, जिसकी मदद से सड़कों पर लगे स्पीड ब्रेकर के माध्यम से ही उन सड़कों को रोशन किया जा सकता है।
इस खोज में हमने स्पीड ब्रेकर को लेकर ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसकी मदद से कार या किसी अन्य वाहन के गुजरने से बिजली पैदा होगी और यह बिजली उन सड़कों पर ही लगी लाइटों को जलाने में मददगार साबित हो सकती है जो भी कंपनी फंडिंग करेगी और हमारे साथ मिलकर कार्य करेगी, हम उसके साथ एमओयू के तहत कार्य करेंगे।