{"_id":"575bc5cf4f1c1b520a9c6086","slug":"ajab-gajab-animal-weird-animal-omg-story-heifer-cow-giving-milk-bhiwani-tosham-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का अजब कारनामा, केवल 13 दिन की बछिया दे रही दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत का अजब कारनामा, केवल 13 दिन की बछिया दे रही दूध
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी)
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में मात्र 13 दिन की बछिया दूध दे रही
- फोटो : अमर उजाला
कुदरत का अजब कारनामा देखिए, आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। मात्र 13 दिन की बछिया दूध दे रही है। यह मेडिकल साइंस का अपनी तरह का पहला मामला है। तोशाम के गांव रोढां में यह बछिया कौतूहल का विषय बनी हुई है, लोग इसे देवी का अवतार मानकर बछिया को कामधेनु के नाम से पुकार रहे हैं। मौके पर मुआयना करने पहुंचे पशु चिकित्सकों के दल ने भी हैरानी जताई। चिकित्सकों ने बछिया के दूध का स्वाद चखा और बहुत अच्छा बताया।
गांव रोढां निवासी पशुपालक सोमवीर की गाय ने 27 मई की शाम एक बछिया को जन्म दिया। बृहस्पतिवार देर शाम परिवार वालों ने देखा की बछिया के स्तन फूले हुए हैं। आरंभ में शक हुआ की शायद किसी कीड़े के काटने से स्तनों पर सूजन आई हुई है, लेकिन स्तनों को दबाया तो दूध की फुहार फुटी। यह देखकर सोमबीर के परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। बात गांव के लोगों के बीच चली गई और सुबह पशु चिकित्सकों को बुलाने का फैसला लिया गया।
शुक्रवार सुबह वीएस डॉ. उमेद सिंह के नेतृत्व में जयवीर सिंह वीएलडीए, डॉ. सुनील गिल, डॉ. महाबीर आदि की टीम गांव रोढां पहुंची। चिकित्सकों ने बछिया के स्तनों से न केवल आधा कप दूध निकाला बल्कि दूध का स्वाद भी चखा। ग्रामीण दीवान सिंह, संदीप सिंह, प्रदीप, रामकुमार, सुनील, मुकेश आदि ने बताया कि मात्र 13 दिन की बछिया के दूध देने की यह घटना चमत्कारिक है। ये बछिया अब आस-पास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक डॉ. उमेद सिंह ने बताया कि गांव वालों की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। वास्तव में यह बछिया दूध दे रही है। आधा कप दूध निकालकर चखा भी है, दूध का टेस्ट अच्छा है। यह प्राकृतिक मामला भी हो सकता है या फिर हार्मोन डिस्टरबेंस का मामला भी हो सकता है।