फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AISA hunger strike for entitlements of students, youth and laborers

छात्रों, युवाओं व मजदूरों के हकों के लिए आइसा ने की भूख हड़ताल

Tue, 21 Apr 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
AISA hunger strike for entitlements of students, youth and laborers
चंडीगढ़। छात्रों, युवाओं व मजदूरों के अधिकारों के लिए आइसा छात्र संगठन सामने आया है। देशभर में 12 घंटे की भूख हड़ताल के ऐलान पर चंडीगढ़ व पीयू के छात्रों ने भी अपने घरों पर रहकर 12 घंटे की भूख हड़ताल की। कहा कि जल्द से जल्द फंसे छात्रों, मजदूरों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की जाए। साथ ही होमगार्ड, सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। सभी मजदूरों के खातों में जीवनयापन के लिए दस हजार रुपये भेजे जाएं।
विज्ञापन

आइसा पीयू के अध्यक्ष विजय कुमार ने खुड्डा अलीशेर में अपने आवास पर भूख हड़ताल की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन किया गया है लेकिन मजदूर भूख से तड़प रहे हैं। उन तक सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं। छात्र कोने-कोने में फंसे हुए हैं। उनके परिजन चिंतित हैं। उन्हें घर पर भेजने की व्यवस्था की जाए। होमगार्ड बिना स्थाई हुए ही पूरी ड्यूटी दे रहे हैं। इसी तरह पत्रकार भी काम कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर रहे हैं। ऐसे में यदि इन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इसलिए इन सभी को स्थाई किया जाए। यूटी अध्यक्ष अमन रतिया ने भी अपने आवास पर 12 घंटे भूख हड़ताल पर की। उन्होंने सरकार के समक्ष कई मांगें रखी हैं। इनके अलावा दर्जनों छात्र अपने-अपने घरों पर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed