फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AISA demanded to postpone all examinations till May 20

Chandigarh News: आइसा ने की सभी परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित करने की मांग

Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
AISA demanded to postpone all examinations till May 20
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर और कुलसचिव को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें एसोसिएशन की ओर से निर्धारित सभी परीक्षाओं को 20 मई 2025 तक स्थगित करने की मांग की।
विज्ञापन

आइसा ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव का हवाला देते हुए बताया कि इससे छात्रों के बीच भारी मानसिक तनाव, असुरक्षा और अनिश्चितता का माहौल बना है। सीमावर्ती और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले कई छात्र चंडीगढ़ से अचानक लौटने को मजबूर हुए, जबकि कई अभी तक परिवहन सेवाओं के बाधित होने और मानसिक स्थिति सामान्य न होने के कारण वापस नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन

आइसा संयोजक शेष ने कहा कि 14 मई तक परीक्षाओं को स्थगित करना नाकाफी है। छात्रों को सामान्य स्थिति में लौटने और पढ़ाई की तैयारी के लिए कम से कम एक सप्ताह का और समय मिलना चाहिए। ऐसे असाधारण हालात में प्रशासन को संवेदनशीलता और न्यायपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। आइसा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि वह अन्य संस्थानों और पंजाब सरकार की उस सलाह का पालन करे, जिसमें छात्रों को लचीला दृष्टिकोण अपनाने और सहूलियतें देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article