{"_id":"b416e433b03b40f9bed4cd2ed98b06b3","slug":"airport-will-be-closed-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ध्यान दें, आज और कल बंद रहेगा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ध्यान दें, आज और कल बंद रहेगा एयरपोर्ट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट दो दिन तक बंद रहेगा। दो दिन तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रनवे का मेंटीनेंस कार्य होगा।
विज्ञापन
इस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर न कोई फ्लाइट आएगी न ही यहां से कोई फ्लाइट जाएगी। एयरपोर्ट शनिवार 23 नवंबर की सुबह दस बजे से बंद रहेगा।
इसके बाद यह 25 नवंबर को सुबह दस बजे से खुलेगा। इसके चलते विमानन कंपनियां चंडीगढ़ से दो दिन बाद की बुकिंग ले रही हैं।
वहीं, डायरेक्टर एयरपोर्ट कैप्टन एचएस तूर ने बताया रनवे का मेंटीनेंस कार्य हो रहा है। इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी थी।
चंडीगढ़ से हैं 18 फ्लाइट
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल 18 फ्लाइट्स का आना जाना है। यह फ्लाइट्स सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाती हैं। यह फ्लाइट 8.10 बजे यहां से रवाना होती है।
पहली फ्लाइट जेट कनेक्ट की है, जबकि दूसरी फ्लाइट स्पाइस जेट की है। यह दोनों ही फ्लाइट सुबह दस बजे के पहले की हैं, जबकि अन्य सभी फ्लाइट्स दोपहर और शाम की हैं।