फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   airport, international airport, chandigarh international airport, chandigarh

चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मौजूदा हाल तो जरा देख लें

Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
airport, international airport, chandigarh international airport, chandigarh
विमान में बम की सूचना
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री और विमान दोनों में तेजी से इजाफा हुआ है। लेकिन लोगों को सुविधा नहीं मिल रही। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ की लागत से बनाया गया है लेकिन यहां एटीएम की सुविधा, अच्छे रेस्टोरेंट नहीं हैं। वहीं सेल्फ चेकिंग क्यिोस्क की सुविधा भी नहीं है। विमानन कंपनियाें की ओर से एयरपोर्ट से बाहर यात्रियों को लाने के लिए बस सुविधा नहीं है। यहां से सात विमानन कंपनियों के विमान उड़ाए जाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हाईकोर्ट निर्देश जारी कर चुका है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब 21 फ्लाइटों का संचालन हो गया है। यहां से दो फ्लाइट मई में शुरू हो चुकी हैं। 2015-16 में 16 लाख यात्री हो गए हैं। जबकि यात्रियों की संख्या 2003 में तीन लाख के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्
यात्रियों के लिए यह सुविधाएं जल्द ही बहाल की जाएंगी। इसके लिए जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से टेंडर निकाले जाएंगे। 
-सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed