फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Quality index running above 350 in Haryana

नहीं सुधर रही हरियाणा के कई जिलों की आबोहवा, 350 से ऊपर चल रहा गुणवत्ता सूचकांक

Mon, 12 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/फरीदाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/फरीदाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Air Quality index running above 350 in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर पटाखे और पराली जलाए जाने की वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों की आबोहवा प्रदूषित हो गई है। दिवाली के चार दिन बाद भी कई जिलों की हवा बीमार करने वाली बनी हुई है। सबसे ज्यादा असर उन जिलों में हुआ है जहां पर कारखाने अधिक हैं। दक्षिणी हरियाणा की हालत अधिक खराब है। हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को थोड़ा सुधार हुआ है।

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक होने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। हवा नहीं चलने के कारण रविवार को लगभग पूरे दिन शहर की वायु स्वस्थ मनुष्य को भी बीमार करने के स्तर तक प्रदूषित रही। पर्यावरण प्रदूषण (नियंत्रण एवं रोकथाम) प्राधिकरण (ईपीए) के आदेश पर नगर निगम, हुडा और जिला प्रशासन की ओर से शहर की प्रमुख सड़क और स्थानों पर पानी का छिड़काव करवाया गया लेकिन इससे स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक का औसत 742 के चिंताजनक स्तर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे के दौरान पीएम 2.5 की मात्रा आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के उच्चतम स्तर पर बनी रही। सुबह छिड़काव करवाए जाने और सूरज की थोड़ी तपिश बढ़ने के कारण पीएम 2.5 की मात्रा 413 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक नीचे गिरी लेकिन यह ज्यादा समय नहीं रहा और वातावरण में इसकी मात्रा फिर बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रदूषक नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा भी वातावरण में तीन गुना से अधिक 252 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंचा, लगभग पूरे दिन एनओ2 की मात्रा मानक से दो गुनी के करीब ही बनी रही। ओजोन की मात्रा भी 144 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर की दर तक पहुंची, वातावरण में इसकी सामान्य मात्रा 30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम होनी चाहिए।

इन जिलों में ऐसा रहा प्रदूषण का स्तर

स्थान         दस नवंबर 11 नवंबर

फतेहाबाद     500      391
सिरसा          500        374
हिसार          442        365
जींद             415        332
पानीपत         405        381
सोनीपत        389        371
रोहतक         352        362
करनाल         391        379
रेवाड़ी           353        350
(वायु गुणवत्ता सूचकांक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed