फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air quality index of 15 cities including Rohtak-Faridabad recorded in very poor category in Haryana

Haryana Air Pollution: और गंभीर हुआ हरियाणा का वायु प्रदूषण, रोहतक-फरीदाबाद और नारनौल का एक्यूआई 400 के पार

Fri, 17 Nov 2023 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 02:55 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हरियाणा में पराली जलाने की 46 घटनाएं दर्ज की गईं, वहीं पंजाब में 1271 घटनाएं। पंजाब में पिछले पांच दिन से एक हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। पंजाब में पराली जलाने के अब तक 32 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Air quality index of 15 cities including Rohtak-Faridabad recorded in very poor category in Haryana
हरियाणा में छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली बीतने के चार दिन बाद भी हरियाणा के शहरों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। रोहतक-फरीदाबाद समेत 15 शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब व खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। रोहतक, फरीदाबाद व नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से पार दर्ज किया गया, वहीं बाकी शहरों का एक्यूआई 300 से पार रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। एक दो दिन हवा थोड़ी कमजोर रहेगी। उसके बाद इसमें तेजी आ सकती है। हवा की दिशा में बदलाव होने से ही प्रदूषण से राहत मिल सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के मुताबिक हरियाणा में नारनौल सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसका एक्यूआई 435 रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद फरीदाबाद 424, रोहतक 409, भिवानी 386, बहादुरगढ़ 371, गुरुग्राम 363, हिसार 360 और बल्लभगढ़ में 355 रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा में अब शव लेकर नहीं कर सकेंगे सड़क जाम और धरना- प्रदर्शन, कानून लाएगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले एक हफ्ते बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हवा की गति में बदलाव आने व दिशा बदलने से इसमें राहत मिल सकती है। अगले एक दो दिन में पुरवाई हवा चल सकती है। इससे प्रदूषण के कण से थोड़ी राहत मिल सकती है।

हरियाणा में 46 जगह जली पराली
पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हरियाणा में पराली जलाने की 46 घटनाएं दर्ज की गईं, वहीं पंजाब में 1271 घटनाएं। पंजाब में पिछले पांच दिन से एक हजार से ज्यादा घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। पंजाब में पराली जलाने के अब तक 32 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, अब तक दो हजार मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। कृषि विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते तक हरियाणा में पराली जलने की घटनाएं रुक जाएंगी।

कहां कितना रहा प्रदूषण
नारनौल                     435
फरीदाबाद                   424
रोहतक                     409
बहादुरगढ़                  371
बल्लभगढ़                  355
भिवानी                     386
चरखीदादरी                 336
धारूखेड़ा                   322
फतेहाबाद                  328
गुरुग्राम                     363
हिसार                      360
जींद                        335
कैथल                      306
मानेसर                     351
सोनीपत                    349
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed