फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air india will start direct flight for jammu and bangkok from international airport chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब बैंकॉक और जम्मू की लिए फ्लाइट, ये कंपनी शुरू करेगी

Thu, 09 Feb 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Feb 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
air india will start direct flight for jammu and bangkok from international airport chandigarh
air india - फोटो : air india
हवाई सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज। अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से बैंकॉक और जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया यह फ्लाइट शुरू करेगा।
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि चंडीगढ़ से जम्मू जाने वाली फ्लाइट का संचालन अप्रैल और बैंकाक जाने वाली फ्लाइट का संचालन मई से शुरू होगा। नई फ्लाइट्स के संचालन की जानकारी समर शेड्यूल में दी जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अभी लेह, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली, श्रीनगर के सीधी घरेलू उड़ान है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अभी शारजाह और दुबई ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कनेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन


मैनेजर नेगी बताया कि फ्लाइट शुरू करने के बाबत तैयारियां जोरों पर हैं। बैंकाक के लिए एयरबस 320 जाएगी, जोकि हफ्ते में पांच दिन चंडीगढ़-बैंकाक-चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरेगी। जम्मू के लिए एटीआर उड़ान भरेगा। यह 70 सीटों वाला छोटा विमान है। यह विमान हफ्ते में तीन दिन जम्मू-चंडीगढ़-जम्मू के बीच उड़ान भरेगा। अभी दिन तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक एयर इंडिया की पांच फ्लाइट हैं
एयर इंडिया अभी चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच फ्लाइट्स का संचालन करता है। सुबह 9:40 बजे लेह, सुबह 10:50 बजे पुणे, दोपहर 12:40 बजे दिल्ली, शाम 4:30 बजे शारजाह और शाम 5:45 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed