फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air india going to start first flight for pune and sixth flight for mumbai from chandigarh

चंडीगढ़ से अब इन दो जगहों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, इस तारीख से

Wed, 04 Jan 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Jan 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
air india going to start first flight for pune and sixth flight for mumbai from chandigarh
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर लोगों के लिए दो बड़े तोहफे। चंडीगढ़ से एक जगह के लिए पहली फ्लाइट और एक जगह के लिए छठी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया ने लोगों को नए साल का यह तोहफा दिया है। एयर इंडिया ने पहली बार चंडीगढ़ से पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है। पुणे के लिए फ्लाइट 16 जनवरी से शुरू हो रही है, जोकि हफ्ते में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) तक चलेगी।
विज्ञापन


अभी तक पुणे के लिए चंडीगढ़ से कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं थी। अब नई फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी और लोग चंडीगढ़ से महज ढाई घंटे में पुणे पहुंच जाएंगे। वहीं, एयर इंडिया मुंबई के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। मुंबई के लिए भी 16 जनवरी से ही फ्लाइट शुरू हो रही है। अभी तक एयर इंडिया की मुंबई के लिए कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं थी।
विज्ञापन


अभी एयर इंडिया चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई के बीच कनेक्टिंग फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। वहीं, मुंबई के लिए अब 6 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय चंडीगढ़ से मुंबई के लिए इंडिगो की दो और गो एयर, जेट एयरवेज व स्पाइस की एक-एक डायरेक्ट फ्लाइट है। एयरइंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि एयरबस 320 एयरक्राफ्ट के साथ ये नई फ्लाइट शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एयरक्राफ्ट की सीटिंग कैपेसिटी 168 है। चंडीगढ़ से पुणे के लिए यात्रियों को 6 हजार रुपए तक आसानी से टिकट मिल जाएगी। मंगलवार रात तक एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर चंडीगढ़-पुणे की 16 जनवरी की फ्लाइट का किराया 6052 रुपए था। वहीं, एयर इंडिया की मुंबई के लिए शुरू होने वाली नई फ्लाइट के लिए 16 जनवरी को किराया 5735 रुपए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed