फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air India becomes one of the world's top 5 most punctual global airlines.

Chandigarh News: एअर इंडिया बनी दुनिया की टॉप 5 समय की पाबंद ग्लोबल एयरलाइन

Thu, 16 Jul 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Air India becomes one of the world's top 5 most punctual global airlines.
चंडीगढ़। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम की जून 2026 की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस रिपोर्ट में एअर इंडिया को दुनिया की चौथी सबसे समय की पाबंद एयरलाइन का दर्जा मिला है। रिपोर्ट के अनुसार जून के दौरान एअर इंडिया की 15,135 उड़ानों को ट्रैक किया गया, जिनमें 86.85 फीसदी उड़ानें समय पर गंतव्य तक पहुंचीं। वहीं 86.23 फीसदी उड़ानें निर्धारित समय पर रवाना हुईं और एयरलाइन ने 99.7 फीसदी का कंप्लीशन फैक्टर दर्ज किया, यानी लगभग सभी निर्धारित उड़ानों का सफल संचालन हुआ।
विज्ञापन

एअर इंडिया का कहना है कि दिल्ली और मुंबई जैसे व्यस्त हवाई अड्डों से बड़े पैमाने पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होने के बावजूद समय की पाबंदी बनाए रखना बड़ी चुनौती है। इसके लिए एयरलाइन ने उड़ानों की समय पर रवानगी, विमानों के टर्नअराउंड समय में सुधार, रियल-टाइम नेटवर्क मॉनिटरिंग और त्वरित परिचालन निर्णयों जैसी कई व्यवस्थाएं लागू की हैं।
विज्ञापन

एयरलाइन अपने बेड़े के आधुनिकीकरण पर भी तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने लगभग 600 नए एयरबस और बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया है। पिछले छह महीनों में तीन नए बोइंग 787-9 विमान बेड़े में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पुराने वाइडबॉडी विमानों के इंटीरियर को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। एअर इंडिया का लक्ष्य 2026 के अंत तक अपने वाइडबॉडी बेड़े के 50 फीसदी से अधिक विमानों को नए या उन्नत इंटीरियर से लैस करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed