{"_id":"c77c3e4cf26e0f3fdf8714742effb75c","slug":"air-flights-increased-from-international-airport-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट्स की संख्या बढ़ी, 10 बजे तक उड़ेंगे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट्स की संख्या बढ़ी, 10 बजे तक उड़ेंगे विमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के हालातों को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की संख्या बढ़ा दी गई है। अब विमान रात के 10 बजे तक उड़ेंगे। गौरतलब है कि रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महीने के तीसरे रविवार को दोपहर 1 बजे तक फ्लाइट ऑपरेट होती है। इस दिन यहां से पांच फ्लाइट्स जाती हैं।
विज्ञापन
जाट आंदोलन के कारण ट्रेन एवं बस बंद होने की वजह से तीन फ्लाइट अतिरिक्त चलाने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही इन्हें रात 10 बजे तक ऑपरेट करने की अनुमति भी दी गई। एयर इंडिया ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एयर 321 का संचालन किया। इसमें 182 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि फ्लाइट में 12 सीटें बिजनेस क्लास की थीं और 170 एकोनोमी क्लास की। सभी फुल गईं। वहीं, जेट एयरवेज का सुबह 7.50 बजे बोइंग ऑपरेट हुआ।
विज्ञापन
गो एयर की मुंबई की फ्लाइट भी फुल रही। इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट दिल्ली और एक मुंबई के लिए रवाना हुई। इसके अलावा जेट एयरवेज की चंडीगढ़-मुंबई फ्लाइट भी ऑपरेट हुई।