{"_id":"cfbb85f5dc64b7f08521c52957ba8273","slug":"air-asia-flights-for-bangluru-from-chandigarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हवाई मार्ग से दो घंटे में बंगलूरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हवाई मार्ग से दो घंटे में बंगलूरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए यात्रियों का सफर एयर एशिया की नई फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे में तय हो जाएगा। चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए अब तीन फ्लाइट्स की सुविधा मिलेगी। इसमें गो एयर, जेट एयरवेज की फ्लाइट पहले ही बंगलूरू से कनेक्ट हैं।
विज्ञापन
उनके साथ ही अब एयर एशिया की तीसरी फ्लाइट भी इस कड़ी में शामिल होगी बल्कि वह इन दोनों ही फ्लाइट्स से पहले आपको बंगलूरू पहुंचा देगी। अब तक जेट और गो एयर की फ्लाइट के माध्यम से चंडीगढ़ से बंगलूरू का सफर चार से लेकर सात घंटे में तय होता था।
विज्ञापन
पांच सितंबर से शुरू होने वाली एयर एशिया की फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी ने शाम सात बजे का स्लाट दिया है। ऐसी स्थिति में यात्री बंगलूरू रात नौ बजे तक पहुंच जाएंगे। अभी जो फ्लाइट्स उपलब्ध हैं वह मुंबई और नई दिल्ली होते हुए बंगलूरू जाती है। इन फ्लाइट्स में यात्रियों को किराया भी ज्यादा चुकाना पड़ता है। यह किराया सात हजार रुपये से लेकर ग्यारह हजार रुपये है।
विज्ञापन
एयर एशिया की नई फ्लाइट में यात्रियों को समय भी कम लगेगा और बेसिक किराया भी चार हजार रुपये है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथारिटी ने नई विमानन कंपनी एयर एशिया के लिए काउंटर भी अलाट कर दिया है। जानकारी के अनुसार अगस्त में कंपनी अपना स्टाफ यहां सेटअप कर लेगी।
एयर एशिया के प्रयोग हैं जबरदस्त
चंडीगढ़ के यात्रियों को एयर एशिया के साथ नए अनुभव भी मिल सकते हैं। एयर एशिया ने अपना आपरेशन शुरू किया था तो महिला पायलट को मौके मिले थे।