फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AIDS, HIV Positive Patient Raped Six Year Old Girl Child in Kharar of Mohali

मोहालीः 6 साल की मासूम की अस्मत ही नहीं लूटी, जिंदगी भी खतरे में डाल दी

Mon, 26 Nov 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Mon, 26 Nov 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
AIDS, HIV Positive Patient Raped Six Year Old Girl Child in Kharar of Mohali
child rape
दुष्कर्म के आरोपी जोसफ ने छह साल की मासूम की सिर्फ अस्मत ही नहीं लूटी, बल्कि उसकी जिंदगी भी खतरे में डाल दी है। जोसफ के माता पिता ने दावा किया है कि उसे एड्स है। उसका पीजीआई से इलाज भी चल रहा है। दो सप्ताह पहले ही उन्हें पीजीआई में कराए गए टेस्ट के बाद इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


उधर पुलिस ने जोसेफ को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पिता ने बताया कि जोसफ की 11 साल पहले शादी हुई थी। उसका एक सात साल का बेटा है। शनिवार को उसकी पत्नी अपने मायके चंडीगढ़ गई थी। वह घर पर शराब के नशे में अकेला था। इसी दौरान उसने इस घिनौने काम को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर में ही नशे की अधिकता के कारण बेहोश हो गया था। माता पिता उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 16 अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान एड्स के लक्षण पाए गए तो पीजीआई भेज दिया। यहां दोबारा टेस्ट किया तो एड्स की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसएमओ बोले- बच्ची का कराया जाएगा इलाज

AIDS, HIV Positive Patient Raped Six Year Old Girl Child in Kharar of Mohali
child rape
खरड़ के एसएमओ डॉक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि हमारी जानकारी में भी यह बात आई है। एड्स के लक्षण तीन से चार महीने में पता चलते हैं। लेकिन फिर भी हम बिना कोई रिस्क लिए पीड़ित बच्ची को जरूरी दवाएं देंगे ताकि उसकी जिंदगी को कोई खतरा न रहे।

थाना प्रभारी बोले- मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा एड़स है या नहीं
खरड़ सिटी पुलिस के थानाध्यक्ष भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी जोसफ एड्स का मरीज है। अदालत में पेशी के बाद उसके सभी तरह से मेडिकल टेस्ट कराए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी।

घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाकर ले गया था आरोपी
बता दें कि शनिवार को गली में बच्चों के साथ खेल रही छह साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां के शोर मचाने के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed