{"_id":"697a24cafa07fb35d2023f1e","slug":"ai-generated-videos-related-to-the-violation-of-the-sanctity-of-sri-harmandir-sahib-continue-to-circulate-on-social-media-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-935144-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सोशल मीडिया पर नहीं रुक रहे श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा उल्लंघन से जुड़े एआई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सोशल मीडिया पर नहीं रुक रहे श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा उल्लंघन से जुड़े एआई वीडियो
विज्ञापन
-एसजीपीसी ने जताई कड़ी आपत्ति, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई का एलान
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर।
सोशल मीडिया पर श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा उल्लंघन से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामले में एआई तकनीक से बनाई गई एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसने सिख संगत में गहरा रोष पैदा कर दिया है। वीडियो में परिक्रमा के दौरान ब्लैक गाड़ी आती है और उसमें एक नौजवान जूतों सहित बैठकर वहां से रवाना हो जाता है। यह दृश्य न केवल धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि सिख भावनाओं को भी आहत कर रहा है।
वीडियो अमित.किंग 6214 नामक अकाउंट से फैलाया जा रहा है और कुछ ही घंटों में हजारों लोगों तक पहुंच चुका है। जानकार इसे पूरी तरह फर्जी और एआई-निर्मित बता रहे हैं। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की एआई से बने फर्जी वीडियो वायरल हो चुके हैं।
एसजीपीसी का रुख
एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि एआई का ऐसा दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानूनी विशेषज्ञों की राय लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपील की गई है कि वे ऐसे भड़काऊ कंटेंट को तुरंत हटाएं। संगत से भी अनुरोध किया गया है कि किसी संदिग्ध वीडियो को न फैलाएं और प्रशासन को तुरंत जानकारी दें।
विज्ञापन
एआई और धार्मिक सुरक्षा
आज एआई तकनीक के दुरुपयोग ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भावनाओं को नए खतरे में डाल दिया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसी क्लिप जानबूझकर भ्रम फैलाने और धार्मिक स्थलों की छवि खराब करने के उद्देश्य से बनाई जा रही हैं। फिलहाल मामला प्रशासन और संगत की निगाहों के केंद्र में है और दोषियों के खिलाफ तेज और सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।