फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ahilya Bai's life was presented to the audience

Chandigarh News: अहिल्या बाई के जीवन को दर्शकों के सामने किया प्रस्तुत

Sun, 20 Apr 2025 11:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ahilya Bai's life was presented to the audience
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में रविवार को राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी, संस्कार भारती मोहाली और महिला समन्वय वंश मंच चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर नाटक अहिल्या का मंचन हुआ। इसे विनोदानंद नृत्य संस्थान उज्जैन द्वारा मंचित किया गया। नाटक की पटकथा, संवाद एवं निर्देशन सतीश देव द्वारा किया गया था। यह प्रस्तुति राजमाता के जीवन, संघर्ष और समाजसेवा को अत्यंत प्रभावी ढंग से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने में सफल रही। संस्कार भारती मोहाली और चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित एक सामूहिक गान भी प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक ने दिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शोभा शॉप कौशल उपस्थित हुई। उन्होंने अहिल्याबाई के सामाजिक मूल्यों एवं योगदान को रेखांकित किया।
विज्ञापन

महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम की सामूहिक प्रस्तुति से हुआ। ट्राइसिटी की विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को समाज सेवा, कला, शिक्षा व खेल क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में दीवान, पूनम, भारती वंदना और गुरमीत बोल शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed