{"_id":"65bdf82a1709f1b06b02374c","slug":"agtf-punjab-arrested-two-operatives-of-gangster-lawrence-bishnoi-and-goldy-brar-sidhu-moosewala-murder-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी चढ़े AGTF के हत्थे, दोनों से हथियार और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी चढ़े AGTF के हत्थे, दोनों से हथियार और कारतूस बरामद
Sat, 03 Feb 2024 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:02 PM IST
सार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो गुर्गों मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनदीप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों को ठिकाना मुहैया कराया था। इसके अलावा 2017 में उसने गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में भी मदद की थी। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, शस्त्र अधिनियम के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से 2 पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी-आधारित आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
In a breakthrough, #AGTF Punjab has arrested two operatives: Mandeep Singh & Jatinder Singh of Lawrence Bishnoi & Goldy Brar Gang
विज्ञापन
Mandeep had provided hideouts to the accused involved in Sidhu Moosewala's murder and also facilitated the escape of Gangster Deepak Tinu in 2017 1/3 pic.twitter.com/8IarMLvKBPविज्ञापन विज्ञापन— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 3, 2024