{"_id":"66975f7d6113c90c790fcef3","slug":"agtf-of-punjab-police-and-rajasthan-police-arrested-two-accused-of-lawrence-bishnoi-and-goldy-brar-gang-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बिश्नोई और बराड़ गैंग के तीन आरोपी काबू्, पंजाब और राजस्थान पुलिस को ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बिश्नोई और बराड़ गैंग के तीन आरोपी काबू्, पंजाब और राजस्थान पुलिस को ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली सफलता
Wed, 17 Jul 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:32 PM IST
सार
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उन्हें विदेशी हैंडलरों ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने का काम सौंपा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान पुलिस और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों से दो पिस्टल ओर छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
In a major breakthrough against organised crime, Anti Gangster Task Force (#AGTF) Punjab in a joint operation with Rajasthan Police & Bathinda District Police arrests 3 associates of Lawrence Bishnoi & #USA-based Goldy Brar Gang!
विज्ञापन
Accused have criminal history & were tasked by… pic.twitter.com/mlsiTnFLDS — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 17, 2024
विज्ञापन
इनमें से दो आरोपी बठिंडा से पकड़े गए हैं। ये दोनों आरोपी बठिंडा के थाना मौड़ मंडी के अधीन आते एरिया से 27 जून को अवैध हथियारों समेत पकड़े गए तीन आरोपियों के साथी हैं।
सीआईए पुलिस ने 27 जून को थाना मौड़ एरिया से करणदीप सिंह, रघुवीर सिंह, कुलविंदर सिंह को अवैध हथियारों के साथ काबू किया था। इसके बाद पुलिस ने थाना मौड़ में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें मंगलवार को पकड़े गए दोनों फरार चल रहे आरोपियों का नाम भी शामिल थे।
सूत्रों ने बताया कि मामले में फरार चल रहे मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया है। दोनों आरोपी गोल्डी बराड़ गैंग से संबंधित हैं। दोनों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।