फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AGTF and Mohali Police caught four gangsters

Chandigarh News: एजीटीएफ और मोहाली पुलिस ने दबोचे चार गैंगस्टर

Sat, 12 Oct 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
AGTF and Mohali Police caught four gangsters
मोहाली। एजीटीएफ पंजाब और मोहाली पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर पवित्र (यूएसए) व मनजिंदर (फ्रांस) की ओर से संचालित एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने राजस्थान के तीन अवैध हथियार तस्करों के साथ प्रमुख गैंगस्टर नवजोत सिंह उर्फ जोटा गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन


नवजोत सिंह उर्फ जोटा अमृतसर के मेहता के बुट्टर सेविया गांव का रहने वाला है। वहीं, राजस्थान के तीन अवैध हथियार तस्करों की पहचान मोहम्मद आसिफ व भानु सिसोदिया निवासी इंदिरा कॉलोनी पाली राजस्थान व अनिल कुमार निवासी कुड़ी, जिला बालोतरा राजस्थान के रूप में हुई है। उनसे एक ऑटोमेटिक .32 कैलिबर पिस्टल और एक .30 कैलिबर पिस्टल के साथ आठ कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि नवजोत सिंह उर्फ जोटा के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, स्नैचिंग, एनडीपीएस और हथियारों से संबंधित 21 संगीन मामले दर्ज हैं। मोहम्मद आसिफ और भानु सिसोदिया का आपराधिक इतिहास है। आसिफ के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और मारपीट से संबंधित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं भानु के खिलाफ अपहरण और डकैती के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दीपक पारीख ने बताया कि एजीटीएफ पुलिस को इनपुट मिला था कि राजस्थान के हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य राज्य में अपने सहयोगियों को हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए डेराबस्सी पहुंच रहे हैं। इस पर एजीटीएफ पंजाब और मोहाली पुलिस ने फोकल पॉइंट के पास नाका लगाया। शुक्रवार सुबह टीम ने डेराबस्सी मुबारकपुर रोड पर छापा मारकर हथियारों की खेप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर नवजोत सिंह उर्फ जोटा खेप लेने आया था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।


विदेश में बैठे हैंडलर ने कुछ लोगों की सुपारी दी थी

एसएसपी ने बताया कि नवजोत उर्फ जोटा से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि विदेश में बैठे हैंडलर पवित्र और मनजिंदर ने हाल ही में जमानत पर छूटे एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर और कुछ ट्रैवल एजेंट को खत्म करने का काम सौंपा था। वह इसे अंजाम देने के लिए रेकी और हथियार जुटा रहे थे। उन्हें हत्या के लिए पवित्र के निर्देश का इंतजार था। इन आरोपियों के खिलाफ थाना डेराबस्सी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आगे की जांच जारी है और मॉड्यूल के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed