फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agriculture Minister and Kiran Choudhry face to face on crop insurance scheme in Haryana Assembly

मानसून सत्र: फसल बीमा योजना पर कृषि मंत्री और किरण चौधरी आमने-सामने, इस्तीफा देने तक पहुंची बात

Sat, 26 Aug 2023 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 01:39 AM IST
सार

कैथल से विधायक लीला राम ने शहर के बीच में स्थित जेल को शिफ्ट करने की मांग की। इस पर बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि जिला प्रशासन का कोई प्रस्ताव आएगा तो इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Agriculture Minister and Kiran Choudhry face to face on crop insurance scheme in Haryana Assembly
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान जब विधायक किरण चौधरी ने सदन में फसल बीमा योजना में किसानों से जबरन किस्त काटने की बात कही तो कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। सदन एक कमेटी गठित करे, अगर वे झूठ बोल रहे हैं तो वे स्वयं या फिर किरण चौधरी अपनी सदस्यता छोड़ें। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केवल ऋण लेने वाले किसानों के बैंक खाते से पैसे काटे जाते हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया। बाद में किरण चौधरी समेत अन्य कांग्रेस विधायकों ने कृषि मंत्री से कहा कि इस्तीफा देना पड़ सकता है।

विज्ञापन


उधर, कई विधायकों ने प्रदेश में हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं समेत हड़ताल कर चुके लिपिकों की मांगें पूरी करने की बात रखी। निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन, कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव, नीरज शर्मा, कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने आशा कार्यकर्ताओं, लिपिकों, मिड डे-मील वर्कर्स की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

विज्ञापन

डोंकी में जा रहे बच्चों व परिजनों की समस्याएं उठाईं

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि करनाल समेत आसपास के जिलों से युवा जमीन बेचकर विदेश जा रहे हैं। जब ऐसे बच्चे डिपोर्ट किए जाते हैं तो परिवार के पास कुछ भी नहीं बचता। अभी चार बहनों के भाई की डोंकी के दौरान मौत हो गई। सरकार बताए कि ऐसे बच्चों की जान बचाने व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लीला राम ने जेल शिफ्ट करने की मांग की

कैथल से विधायक लीला राम ने शहर के बीच में स्थित जेल को शिफ्ट करने की मांग की। इस पर बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि जिला प्रशासन का कोई प्रस्ताव आएगा तो इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed