फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agrawal Sabha celebrated Maharaja Agrasen Jayanti, honored daughters

अग्रवाल सभा ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, होनहार बेटियों को किया सम्मानित

Mon, 11 Oct 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Sabha celebrated Maharaja Agrasen Jayanti, honored daughters
चंडीगढ़। सेक्टर- 30 के अग्रवाल भवन में रविवार को अग्रसेन जयंती मनाई गई। अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अग्रसेन की 5145वीं जयंती समारोह ‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ’ को समर्पित किया गया। इस मौके पर ज्ञान चंद गुप्ता ने अग्रसेन के आपसी भाईचारे और प्रेम के संदेश को लेकर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अग्रवाल सभा चंडीगढ़ की ओर से अग्रवाल समाज के साथ साथ समाजिक भलाई के अन्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ज्ञान चंद गुप्ता ने इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली होनहार बेटियों को सम्मानित किया। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के परीक्षा में 69वीं रैंक हांसिल करने वाली डॉ. अक्षिता गुप्ता के अलावा आशिया जिंदल, दिवेना बंसल, लक्षणया जिंदल, मुस्कान अग्रवाल, शुब्रा मित्तल और रोहित कमार गोयल को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले ईश्वर चंद बंसल, अनुराग अग्रवाल और शिव चरण गुप्ता को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया। अग्रवाल सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष नंद किशोर गोयल ने अग्रवाल सभा चंडीगढ़ की ओर से करवाए जा रहे कार्यों को लेकर जानकारी दी। सभा के प्रेस सचिव डॉ. शेखर सी जिंदल ने बताया कि इस वर्ष महाराज अग्रसेन जयंती समारोह को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के साथ साथ ‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ’ को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

80 लोगों ने किया रक्तदान
उन्होंने बताया कि अग्रवाल भवन परिसर में पीजीआई की ब्लड बैंक सोसाइटी के सहयोग से रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस रक्त दान शिविर में 80 लोगों ने रक्त दान किया। इस समारोह की चंडीगढ़ पुलिस के एसपी (ऑपरेशन) केतन बंसल (आईपीएस) ने अध्यक्षता की । हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर वशिष्ठ अतिथि उपस्थित हुए। इसके इलावा समारोह के दौरान अग्रवाल सभा चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल गुप्ता, महासचिव सुनील गुप्ता सहित सभा के अन्य मेंबर और अग्रवाल समाज के गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed