{"_id":"5d7b19a58ebc3e93c6337c23","slug":"agency-handovered-report-to-high-court-regarding-punjab-drug-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः हजारों करोड़ के ड्रग्स कारोबार मामले में एजेंसियों ने हाईकोर्ट को दी रिपोर्ट, 16 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः हजारों करोड़ के ड्रग्स कारोबार मामले में एजेंसियों ने हाईकोर्ट को दी रिपोर्ट, 16 को सुनवाई
Fri, 13 Sep 2019 09:53 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
सीलबंद रिपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में हजारों करोड़ के ड्रग्स कारोबार मामले में सीबीआई, ईडी, बीएसएफ सहित सभी केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को सीलबंद रिपोर्ट सौंप दी। कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई 16 अक्तूबर तक स्थगित कर दी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश होने के चलते कभी भी उनकी नियुक्ति का आदेश आ सकता है। इसी कारण वीरवार को ड्रग्स कारोबार मामले में ज्यादा सुनवाई नहीं हुई।
एनडीपीएस केस में फंसे मोगा के तत्कालीन एसएसपी राजजीत सिंह के मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट ने डीजीपी (एचआरडी) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट भी पेश की जा चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर उनके मामले की सुनवाई किए जाने की राजजीत सिंह के वकील ने हाईकोर्ट से मांग की। राजजीत सिंह के वकील ने कहा कि एसआईटी ने इस मामले की जांच कर जो रिपोर्ट पेश की है, उस पर कार्रवाई की जाए क्योंकि अब तक इसे सीलबंद लिफाफे में ही रखा हुआ है।
हाईकोर्ट ने कहा कि इसके साथ अन्य सभी मामलों पर भी सुनवाई जारी है ऐसे में बीच में इस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। वह इस मांग पर अगली सुनवाई पर गौर करेंगे।