{"_id":"62967fc15ea5e01e746cce8a","slug":"age-is-just-a-number-i-am-still-young-chandigarh-news-pkl4523292180","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र सिर्फ नंबर, मैं अभी जवान हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र सिर्फ नंबर, मैं अभी जवान हूं
विज्ञापन
सुपर क्लासिक दीवा मिसेज इंडिया प्रतियोगिता की विजेता रश्मि सभरवाल।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। उम्र सिर्फ एक नंबर है। मैं अभी जवान हूं। यह कहना है कि 64 वर्ष की रश्वि सभरवाल का। उन्होंने हरिद्वार में आयोजित दूसरा नेशनल टाइटल सुपर क्लासिक दीवा मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में ‘दीवा मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट’ का खिताब जीता है। इसका आयोजन 16, 17 और 18 मई को हरिद्वार में हुआ। रश्मि सभरवाल ने 60 वर्ष की उम्र में मिसेज इंडिया पंजाब में भी सुपर क्लासिक का खिताब अपने नाम किया था।
सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में पैदा हुईं। अपने पति सेवानिवृत्त कर्नल वीके सभरवाल के साथ देशभर की यात्रा की। अब वह माइंड स्विफ्ट अकादमी चलाती हैं। उन्होंने कहा कि कि 64 साल की उम्र में जब लोग आराम से बैठना पसंद करते हैं, तब वह जुनून के साथ खुद को काम में व्यस्त रखती हैं।
डांस स्टेप खराब होने पर पति से होता है झगड़ा
रश्मि ने बताया कि डांस के समय स्टेप में गलती होने पर वह पति से झगड़ जाती हैं। यदि डांस के समय एक स्टेप भी गलत हुआ तो सब खराब हो जाता है। एमए अंग्रेजी और बीएड रश्मि सभरवाल ने देशभर में प्रतिष्ठित सेना और अन्य स्कूलों में पढ़ाया है। उन्होंने बताया कि सौंदर्य प्रतियोगिता के प्रति उनकी रुचि सेना के दिनों में पैदा हुई। वहां पर अक्सर फैशन शो आयोजित होते थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में डीएसओआई चंडीगढ़ में क्वीन का खिताब जीता।