फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   again risk of terror attack in pathankot airbase, terrorist may be take resort of flying objects

पठानकोट में आतंकी हमले का खतरा, आतंकियों पर चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 30 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 30 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
again risk of terror attack in pathankot airbase, terrorist may be take resort of flying objects
आतंकी हमले के मद्देनजर लोगों को जागरूक करते एयरफोर्स अधिकारी - फोटो : amar ujala

पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर फिर से आतंकी हमला होने की आशंका है। आतंकियों के प्रवेश करने पर चौंकाने वाला खुलासा। दरअसल पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर हमले के ल‌िए इस बार आतंकी हमले के लिए फ्लाइंग आब्जेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके चलते एयरफोर्स के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया है।

विज्ञापन


एयरफोर्स के अधिकारियों ने बुधवार को एयरबेस के आसपास के गांव अकालगढ़, बेलियां, ताजपुर, दरसोपुर, प्रधान का डेरा, ऐमा चांगा, पंजोपुर व फतेहगढ़ आदि में पोस्टर बांटे। एयरफोर्स के जेडब्ल्यूओ यशपाल व सरेअंत वकील ने बताया कि लोगों को बताया जा रहा है कि इस बार आतंकवादी पैराशूट व पैराग्लाडिंग के माध्यम हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके तहत लोगों को तीन से चार फ्लाइंग आब्जेक्टों के बारे में बताया गया है कि इस प्रकार से आतंकी आ सकते हैं। ग्रामीणों से कहा गया है कि एयरफोर्स क्षेत्र अथवा किसी भी अन्य आसपास के स्थान यदि ऐसी कोई चीजें उड़ती हुई दिखाई देती है तो हमें तुरंत 9781991985 और 9780245769 पर सूचित करें। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है लेकिन फिर भी हम लोगों का जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राज पाल, गुरजीत सिंह, कुलदीप कुमार, जगन नाथ, चेतन, महिंद्र सिंह, हरीश, अशोक कुमार, दलजीत सिंह, रघुनाथ सिंह, डॉ. सोनी आदि ने बताया कि हमें एयरफोर्स अधिकारियों जानकारी दी है कि आतंकी फिर से हमला कर सकते हैं। हमें बताया गया कि किस प्रकार हम उनके हमले का माध्यम हो सकते हैं। एयरफोर्स अधिकारियों ने हमें नंबर दिया है कि यदि ऐसा होता है तो उन्हें सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed