फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Again Notice to Dera sacha sauda chairman Vipassana insan

विपासना को फिर नोटिस, आज पंचकूला नहीं पहुंचीं तो बढ़ेंगी मुश्किलें

Fri, 13 Oct 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Fri, 13 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Again Notice to Dera sacha sauda chairman Vipassana insan
Dera Sacha Sauda chairperson Vipasana Insan - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना को एक बार फिर शुक्रवार को पेश होने के लिए पंचकूला पुलिस ने नोटिस जारी किया है। अगर विपासना शुक्रवार को भी नहीं पहुंचती है तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


इसी सप्ताह विपासना को पेश होने का पंचकूला पुलिस दो मौके दे चुकी है, लेकिन मेडिकल और दूसरे कारण देते हुए दोनों बार विपासना पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई। हनीप्रीत का रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रहा है। ऐसे में विपासना एकमात्र बड़ी कड़ी है, जिससे आरोपों को पुख्ता सुबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अब पुलिस ने उसे शुक्रवार 10 बजे नोटिस जारी करके पेश होने को कहा है। सेहत का हवाला देते हुए पहले भी विपासना पंचकूला नहीं पहुंची जबकि वीरवार को भी विपासना पेश नहीं हुई। तीन दिन का रिमांड शुक्रवार को खत्म होगा, ऐसे में विपासना से आमने सामने होने वाली पूछताछ में कई अहम खुलासा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Again Notice to Dera sacha sauda chairman Vipassana insan
जबकि वीरवार को दोबारा फिर नहीं पहुंच सकीं। बार बार पुलिस की ओर से जारी नोटिस के बावजूद बिपासना क्यों न पहुंची, इन सवालों की गुत्थी, अगली पूछताछ के दौरान सुलझने की उम्मीद है। 

डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को हनप्रीत रोहतक के सुनारिया जेल और अगली सुबह सिरसा डेरा पहुंची। आखिरकार डेरा में ऐसा क्या था, जिसके मद्देेनजर पंचकूला के बाद सीधे हनीप्रीत ने डेरा का रुख किया। वहां कौन कौन से सुबूत छोड़े गए और विपासना-हनीप्रीत के बीच हुई बातचीत से दंगे की साजिश के संबंध में कुछ और बड़े खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।

चूंकि डेरा सच्चा सौदा सिरसा में है, इसलिए चेयरपर्सन होने के नाते भी विपासना से पूछताछ में तमाम पहलुओं पर सवाल किए जाएंगे। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक विपासना सेहत के लिहाज से पूरी तरह फिट है और शुक्रवार को जांच में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed