फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After vaccination, children will not cry, play, jump and squeal

Chandigarh News: टीका लगने के बाद बच्चे रोएंगे नहीं खेलेंगे-कूदेंगे और भरेंगे किलकारी

Wed, 10 May 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
After vaccination, children will not cry, play, jump and squeal
चंडीगढ़। अस्पतालों में आमतौर पर टीका लगवाने के बाद बच्चा रो-रोकर बेहाल हो जाता है। उसकी स्थिति देखकर उसकी मां भी परेशान हो जाती है लेकिन अब टीका लगने के बाद न तो बच्चा रोएगा न ही उसकी वजह से उसकी मां परेशान होगी क्योंकि स्वास्थ्य विभाग जीएमएसएच 16 की ओपीडी बिल्डिंग में बच्चों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र बना रहा है जहां छोटे बच्चों के लिए प्ले जोन, उनके अभिभावकों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। ऐसा इसलिए ताकि खिलौनों के बीच बच्चा टीके की चुभन को रूलकर हंसते-खेलते हुए किलकारी भर सके। ओपीडी बिल्डिंग में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र वाले स्थान पर मदर चाइल्ड फ्रेंडली टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है। अब तक बालरोग विभाग की ओपीडी में ही बच्चों को टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। जहां बीमार बच्चों के बीच उनको टीका लगाया जाता था। इस माहौल में टीका लगने से पहले ही बीमार बच्चों को रोता देखकर बच्चे रोना शुरू कर देते थे। इस तनावपूर्ण माहौल से बचाने के लिए अलग टीकाकरण केंद्र की परिकल्पना साकार की जा रही है। जीएमएसएच-16 के साथ 9 अन्य केंद्रों को भी क्रमवार तरीके से इसी तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के 10 टीकाकरण केंद्रों को मदर चाइल्ड फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इसमें सबसे पहले जीएमएसएच 16 के केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। उसके लिए खिलौने, कुर्सी-टेबल, वाटर कूलर और अन्य जरूरी चीजाें की खरीद की जा चुकी है। जल्द ही अस्पताल की बालरोग विभाग की ओपीडी से अलग टीकाकरण केंद्र में सकारात्मक माहौल में बच्चों को टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी

टीकाकरण में चंडीगढ़ का परिणाम बेहद संतोषजनक है। रूटीन टीकाकरण से लेकर कोविड टीकाकरण तक में हमारी टीम ने देश में मिसाल कायम की है। इसे आगे भी ऐसे ही कायम रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हे। बच्चों के टीकाकरण केंद्र में यह प्रयोग भी उसी प्रयास की एक कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed