फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After two days of service, Girish Garg, accompanied by his wife, paid obeisance to Baba Barfani.

Chandigarh News: दो दिन की सेवा के बाद गिरीश गर्ग ने पत्नी संग किया बाबा बर्फानी के दर्शन

Sun, 12 Jul 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
After two days of service, Girish Garg, accompanied by his wife, paid obeisance to Baba Barfani.
चंडीगढ़। सेक्टर-47 निवासी उद्यमी गिरीश गर्ग ने अपनी 19वीं अमरनाथ यात्रा पूरी कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बताया कि इस बार वह अपनी पत्नी लक्ष्मी गर्ग के साथ बालटाल स्थित शहर की धार्मिक संस्था गौरी शंकर सेवादल के भंडारा शिविर में दो दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा करने के बाद पवित्र गुफा पहुंचे। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रास्ते में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, जिससे आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल रही है। यात्रा मार्ग पहले से काफी बेहतर हो गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर से बालटाल तक के मार्ग पर भारी भीड़ के कारण लंबा जाम लगा लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। यात्रा के दौरान किसी प्रकार का डर या असुरक्षा का माहौल नहीं था। बालटाल से पवित्र गुफा तक पूरा मार्ग ''बाबा बर्फानी'' के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वे पिछले 19 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कि जम्मू-कश्मीर के कठिन दौर में भी बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। उस समय भी उन्होंने यात्रा पूरी की और इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिले। बाबा बर्फानी के दर्शन के दौरान उन्होंने ट्राइसिटी के लोगों के सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed