फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After two days of relief, Gurugram is the 5th most polluted city in the country., Haryana News

Chandigarh News: दो दिन राहत के बाद देश में गुरुग्राम 5वां सबसे प्रदूषित शहर

Fri, 08 Nov 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief, Gurugram is the 5th most polluted city in the country., Haryana News
गुरुग्राम का एक्यूआई 302 पहुंचा, दिल्ली का 377
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली के बाद चार दिन तक प्रदेश के तीन जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार था। पांच और छह नवंबर को राज्य के एक भी जिले का एक्यूआई 300 के पार नहीं गया था लेकिन वीरवार को गुरुग्राम देश का 5वां सबसे प्रदूषित शहर हो गया। यहां एक्यूआई 302 पहुंच गया। साथ ही देश के 47 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच है। इसमें प्रदेश के 11 जिले शामिल हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी दिल्ली (377) है। यूपी के गाजियाबाद 316 व हापुड़ 320 और एमपी का मंडीदीप 329 भी शामिल है।

एक नवंबर को देश का सबसे प्रदूषित शहर अंबाला (367) था। दो नवंबर को देश के आठ सबसे प्रदूषित शहरों में जींद (337) और करनाल (303) रहा था। तीन नवंबर को बहादुरगढ़ (335) देश में दूसरा और सोनीपत (321) चौथा प्रदूषित शहर रहा था। चार नवंबर को हिसार (379) देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा था। पांच और छह नवंबर को किसी भी जिले का एक्यूआई 300 के पार नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन



11 जिलों का एक्यूआई 200 पार
प्रदेश के 11 जिलों का एक्यूआई 200 पार है जबकि तीन जिलों का एक्यूआई 300 के करीब है। इनमें पंचकूला 280, सोनीपत 278 और फतेहाबाद 287 शामिल हैं। बहादुरगढ़ 226, भिवानी 224, फरीदाबाद 257, जींद 235, कैथल 212, रोहतक 225, सिरसा 233 और यमुनानगर 210 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 नवंबर से रात के मौसम में बदलाव, 9 को बारिश की संभावना -
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव नजर आएगा। वहीं, 9 नवंबर को सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। महेंद्रगढ़ जिले में रातें अब तक सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं। यहां रात का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 9 और 10 नवंबर को मौसम में बदलाव हो सकता है। इसकी वजह से कुछ जगह बूंदाबांदी तो कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 11 से 13 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन उत्तर पश्चिमी हवाएं के कारण रात के तापमान में गिरावट आने और मौसम शुष्क रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed