{"_id":"68e7f7f80b938cd553022b47","slug":"after-two-days-of-falling-temperatures-the-mercury-rose-again-chandigarh-news-c-16-pkl1091-841086-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो दिन तक तापमान गिरने के बाद फिर चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो दिन तक तापमान गिरने के बाद फिर चढ़ा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो दिन की बारिश के बाद चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। पिछले दो दिनों में तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट आई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 15 अक्टूबर के आसपास शहर में हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। फिलहाल सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक का असर दिखाई देने लगा है।