फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After tweet of Sushma swaraj Tarn Taran teen rescued from Dubai

सुषमा के ट्वीट के बाद हरकत में आई पंजाब सरकार, पुलिस ने महिला एजेंट को गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
After tweet of Sushma swaraj Tarn Taran teen rescued from Dubai
सिमरनजीत कौर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के एक ट्वीट के बाद पंजाब सरकार हरकत में आई। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने एक महिला को नौकरी का झांसा देकर दुबई में एक शेख के पास भेजने के मामले में तरनतारन एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ट्रैवल एजेंट के दुबई में होने की आशंका है, उसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सुषमा ने शनिवार को इस बारे में ट्वीट किया था। जिसके बाद सीएम ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपी महिला गुरदीप कौर को गिरफ्तार किया है, जिसने पीड़िता को दुबई में नौकरी दिलाने के लिए लुभाया। केरल वासी ट्रैवल एजेंट इब्राहिम पालम यूसुफ की तलाश की जा रही है। डीजीपी अरोड़ा ने शाम को सीएम को बताया कि इब्राहिम के लिए एलओसी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सुषमा ने शनिवार रात को ट्वीट कर पीड़िता की स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के लिए कहा था। इब्राहिम और गुरजीत निवासी गांव पंडोरी गोला, तरनतारन के खिलाफ थाना सदर तरनतारन में परचा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद सीएम ने ट्वीट करके सुषमा स्वराज को केस के बारे में अपडेट किया। सीएम ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारियों को पीड़िता से मिलने को कहा गया है, जिन्होंने सारा ब्योरा ले लिया है। आईजी अमृतसर एसपीएस परमार ने सिमरजीत कौर अमृतसर एयरपोर्ट पर रिसीव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अशिक्षित है। उसके घर में गुरजीत कौर का आना जाना था। एक माह पहले गुरजीत ने उसकी मां को कहा कि वह उसे दुबई में बच्चों के केयर टेकर की नौकरी दिलवा देगी। फिर उसने चार खंबा चौक तरनतारन में ट्रैवल एजेंट से मिलवाया। उसे कहा गया कि जाने का खर्च भी बाद में उसके वेतन से काट लिया जाएगा। कुछ दिन बाद मां-बेटी की मुलाकात अमृतसर में एजेंट इब्राहिम पालम यूसुफ से कराई गई। जिसने 26 जुलाई की फ्लाइट का टिकट और वीजा भेज दिया। 


दुबई एयरपोर्ट पर उसे एजेंट मिला जो एक शेख के पास ले गया। शेख ने उसे कोई काम नहीं दिया। उसने उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन रख लिया। उसने किसी तरह अपनी मां से संपर्क किया, जिन्होंने सरवन सिंह रंधावा से बात की। उन्होंने दुबई में एनजीओ चलाने वाली रूप सिद्धू से संपर्क किया, जिन्होंने युवती को छुड़ाया। पीड़िता ने बयान में कहा है कि एजेंट ने भी उसके साथ दुराचार किया। शुरुआती जांच में आया है कि एजेंट का मोबाइल नंबर केरल निवासी अब्दुल सत्तार के नाम पर रजिस्टर्ड है। वह यूएई की ट्रैवल एजेंसियों अल मुतामाइज, अल वसीत लेबर रिक्रूटमेंट के लिए काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed