फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the record breaking heat, now there is a splash of relief

Chandigarh News: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब राहत की फुहारें

Thu, 25 May 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
After the record breaking heat, now there is a splash of relief
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों की रिकॉर्ड गर्मी के बाद शहरवासियों ने बुधवार को राहत महसूस की। मंगलवार रात हुई बारिश से बुधवार सुबह का मौसम सुहाना बना रहा। पूरे दिन धीमी गति से हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से शहर का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक गिर गया।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी और तापमान 30 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है, जो आने वाले करीब चार दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। हालांकि बुधवार को दिन के समय में बारिश नहीं हुई। दोपहर में काफी तेज धूप भी निकली लेकिन पूरे दिन धीमी गति से हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखी गई। बता दें कि सोमवार को शहर का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। हालांकि, इसके बाद मौसम ने करवट ले लिया और पारा 35 डिग्री के करीब आ गया है।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
25 मई- 32- 24
26 मई- 31- 22
27 मई- 32- 23
28 मई- 35- 22
29 मई- 33- 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed