फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the quarrel, he called his elder sister and said - I am going to die, dead body found hanging on tree in the morning

चंडीगढ़: घर में झगड़े के बाद बहन को फोन कर कहा- मरने जा रहा हूं, अगले दिन लटकी मिली लाश

Mon, 06 Jul 2020 11:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
After the quarrel, he called his elder sister and said - I am going to die, dead body found hanging on tree in the morning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मलोया स्थित स्नेहालय के पीछे जंगल में पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना से करीब 12 घंटे पहले युवक ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर कहा कि वह मरने जा रहा है। यह सुनकर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अगले दिन उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मलोया निवासी 24 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। रविवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि मलोया स्थित स्नेहालय की पिछली साइड जंगल में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम राहुल है वह मलोया में परिवार समेत रहता था। बीती शनिवार रात शराब के नशे में उसकी घर वालों से लड़ाई हो गई। इसके चलते वह रात वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार, रात करीब 12.30 बजे खुड्डा लाहौरा में रहने वाली बड़ी बहन को फोन कर राहुल ने कहा कि वह मरने जा रहा है। यह सुनकर घर वाले परेशान हो गए और रात भर राहुल को तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला।


मोबाइल लोकेशन से युवक तक पहुंचा परिवार
बताया गया कि लड़ाई के बाद राहुल घर से चला गया। उसके पास मोबाइल फोन था, जिसके बाद फोन की लोकेशन पता कर परिवार वाले घटनास्थल तक पहुंचे तो उसकी मौत का पता चला। राहुल के पांच बहनें और एक भाई है। राहुल मोहाली के फेस 5 स्थित एक कपड़े की शॉप पर सेल्समैन का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed